Home / Opinion / नामीबिया ने टी20 वर्ल्ड कप में उलटफेर कर रच दिया इतिहास, ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब

नामीबिया ने टी20 वर्ल्ड कप में उलटफेर कर रच दिया इतिहास, ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब

Published On:

एशियााई चैंपियन टीम श्रीलंका क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शुरआत बेहद खराब रही है।

टीम को अपने पहले मुकाबले में नामीबिया के हाथों 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप 1 के पहले मुकाबले में आज श्रीलंका का सामना नामीबिया के साथ हुआ।

टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। नामीबिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाये।

जवाब में श्रीलंकाई टीम 19 ओवर खेलने के बाद 108 रनों पर ढेर हो गई। नामीबिया के विरुद्ध मिली इस हार के चलते श्रीलंका का सुपर 12 में जगह बना पाना अब और भी मुश्किल हो गया है।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी एसोसिएट्स टीम का फुल मेंबर टीम के खिलाफ यह तीसरी बड़ी जीत है।

नामीबिया के लिए यान फ़्रीलिंक ने अंत के ओवरों में 28 गेंदेां पर 4 चौकों की मदद से नाबाद 44 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

नामीबिया के टी20 वर्ल्ड कप में किये इस बड़े उलटफेर के बाद ट्वीटर पर प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया है। इनमें से कुछ प्रतिक्रियाएँ हमें नीचे दिखाई हैं।

(नामीबिया ने एशिया चैंपियन श्रीलंका को 55 रनों से हराया। श्रीलंका 108 रन पर आउट हो गई। कोई आश्चर्य नहीं कि श्रीलंका ODI और T20I रैंकिंग में 8वें स्थान पर क्यों है)

https://twitter.com/AvinashArya09/status/1581551328236822529

(अच्छा खेले पड़ोसियों।)

(नामीबिया 5 महीने बाद T20I क्रिकेट खेल रहे हैं और श्रीलंका को 55 रनों से हराया।)

(यह काफी अविश्वसनीय है.. अच्छा खेले नामीबिया)

(टी20 विश्व कप में नामीबिया ने अपनेअभियान की क्या शुरुआत है। अपने पहले गेम में एशिया कप चैंपियन श्रीलंका को हराया।)

https://twitter.com/HARSHAL17371828/status/1581550795589554176

Leave a Comment