भारत-पाकिस्तान की टकराव सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रही। इस बार दोनों देशों के पूर्व क्रिकेटर इरफ़ान पठान और शाहिद अफरीदी बयानबाज़ी के मैदान में आमने-सामने हैं – और मामला सोशल मीडिया पर जमकर उबाल पर है।
बयान की शुरुआत
इरफ़ान पठान ने हाल ही में Lallantop के इंटरव्यू में 2006 का किस्सा साझा किया, जब फ्लाइट में अफरीदी बार-बार तंग कर रहे थे। इरफ़ान ने कहा, “क्या ये डॉग मीट खा रहे हैं, जो इतना भौंक रहे हैं?” — ये बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
अफरीदी का जवाब
शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के Samaa TV पर पलटवार करते हुए कहा – “मैं उसे मर्द मानता हूं जो सामने खड़ा होकर बात करे। पीठ पीछे बोलना आसान है। अगर हिम्मत है तो सामने आकर बोले।”
देशभक्ति पर तंज
अफरीदी ने इरफ़ान की नियत पर भी सवाल उठाए और कहा – “वो साबित करना चाहता है कि वो बहुत बड़ा हिंदुस्तानी है। शायद उसे हर वक़्त खुद को साबित करने की ज़रूरत महसूस होती है।”
पुराने ज़ख्म
इरफ़ान और अफरीदी के बीच यह पहली बार नहीं हुआ। पहले भी अफरीदी ने इरफ़ान को “फेक पठान” और “ill-mannered” कहा था क्योंकि इरफ़ान पश्तो नहीं बोल सकते। इरफ़ान तब भी नाराज़ हुए थे।
अफरीदी के विवाद
शाहिद अफरीदी अपने बयानों को लेकर पहले भी विवादों में रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना पर टिप्पणी हो या भारत-पाक मैच के बाद ‘हैंडशेक विवाद’ पर गैर-जिम्मेदार बयान – अफरीदी अक्सर आग में घी डालते दिखे हैं।
भारत की चुप्पी
इरफ़ान पठान का बयान जहां हल्के मजाकिया अंदाज़ में था, वहीं अफरीदी ने उसे देशभक्ति और मर्दानगी का मुद्दा बना दिया। भारत की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन सोशल मीडिया इस बहस को जोरशोर से उठा रहा है।
अब क्या होगा?
इस विवाद ने यह साफ कर दिया है कि भारत-पाक क्रिकेट अब सिर्फ रन और विकेट तक सीमित नहीं रहा। खिलाड़ियों की पुरानी कहानियां और बयान भी मैदान के बाहर राजनीतिक और भावनात्मक जंग का हिस्सा बन चुके हैं।