महिला वर्ल्ड कप 2025 जीतकर भारतीय टीम ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती और महिला क्रिकेट को एक नई पहचान दिलाई।
अब सवाल सैलरी का
इस ऐतिहासिक पल के बाद अब फोकस महिला खिलाड़ियों की सालाना सैलरी पर है। खासकर तब, जब इसे पुरुष खिलाड़ियों की कमाई से तुलना की जाए। फर्क साफ नजर आता है।
महिला खिलाड़ियों की सालाना कमाई
BCCI ने मार्च 2025 में महिला टीम का सालाना कॉन्ट्रैक्ट जारी किया था। इसमें खिलाड़ियों को तीन ग्रेड में बांटा गया है:
- ग्रेड A – ₹50 लाख (हरमनप्रीत, स्मृति, दीप्ति)
- ग्रेड B – ₹30 लाख (रेणुका, जेमिमा, शफाली, रिचा)
- ग्रेड C – ₹10 लाख (अन्य 9 खिलाड़ी)
पुरुष टीम का कॉन्ट्रैक्ट
पुरुष टीम के लिए अप्रैल 2025 में चार ग्रेड बनाए गए हैं:
- A+ – ₹7 करोड़
- A – ₹5 करोड़
- B – ₹3 करोड़
- C – ₹1 करोड़
जबरदस्त अंतर
अगर सीधे तुलना करें, तो पुरुष टीम का A+ ग्रेड खिलाड़ी महिला टीम के टॉप ग्रेड खिलाड़ी से 14 गुना ज्यादा कमाता है। यहां तक कि पुरुषों का सबसे छोटा ग्रेड C भी महिलाओं के ग्रेड A से दोगुना है।
मैच फीस तो बराबर है
पिछले साल BCCI ने महिला और पुरुष दोनों के लिए समान मैच फीस लागू की थी:
- टेस्ट – ₹15 लाख
- वनडे – ₹6 लाख
- T20I – ₹3 लाख
लेकिन मौके नहीं बराबर
सैलरी में तो बदलाव आया है, लेकिन महिला टीम को साल में कम मैच खेलने का मौका मिलता है। इसलिए भले ही फीस बराबर हो, कुल कमाई में अंतर बना रहता है।
साफ तुलना
- टॉप ग्रेड: महिला – ₹50 लाख | पुरुष – ₹7 करोड़
- मिड ग्रेड: महिला – ₹30 लाख | पुरुष – ₹3–5 करोड़
- लोअर ग्रेड: महिला – ₹10 लाख | पुरुष – ₹1 करोड़
आगे क्या उम्मीद?
अब जब महिला टीम वर्ल्ड कप जीत चुकी है, तो ये सवाल और बड़ा हो गया है—क्या उनकी सैलरी भी पुरुष खिलाड़ियों के बराबर होनी चाहिए?
BCCI ने ₹51 करोड़ का इनाम देकर एक मजबूत संदेश दिया है, और समान मैच फीस पहले ही लागू हो चुकी है।
अब देखना ये है कि सालाना कॉन्ट्रैक्ट में भी समानता कब लायी जाती है।
FAQs
महिला टीम की टॉप ग्रेड सैलरी कितनी है?
₹50 लाख सालाना, इसमें हरमनप्रीत, स्मृति, दीप्ति शामिल हैं।
पुरुष टीम की A+ ग्रेड सैलरी क्या है?
₹7 करोड़ सालाना, महिला टीम की तुलना में 14 गुना ज्यादा।
क्या महिला खिलाड़ियों को मैच फीस बराबर मिलती है?
हां, टेस्ट, ODI और T20 में समान फीस मिलती है।
महिला ग्रेड C खिलाड़ियों को कितनी सैलरी मिलती है?
₹10 लाख सालाना।
क्या महिला खिलाड़ी पुरुषों जितने मैच खेलती हैं?
नहीं, पुरुष टीम साल में कहीं ज्यादा मैच खेलती है।








