आईपीएल 2022 में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत ज्यादा खराब रहा है। इस सीजन में उन्होंने 8 मैच खेले है और सभी में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम तीनों ही विभागों में अच्छा प्रदर्शन करने में फेल रही है।
वहीं मुंबई ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को 15.25 करोड़ रकी बड़ी रकम में दोबारा अपनी टीम में शामिल किया था। किशन आईपीएल 2022 में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे।
मुंबई ने उनसे जिस प्रदर्शन की उम्मीद की थी वो वैसा प्रदर्शन करने में सफल नहीं हो पाए है। किशन पहले दो मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद उनके बल्ले से रन नहीं निकले है।
उन्होंने इस सीजन में अभी तक 8 मैच खेले है और 108.15 के स्ट्राइक रेट की मदद से 199 रन बनाये है। वहीं लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ खेले अपने आखिरी मैच में वो 20 गेंद पर 8 रन बनाकर अजीबो-गरीब तरीके से आउट होकर पवेलियन लौट गए।
रवि बिश्नोई की गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और गेंद डी कॉक के जूते से टकराकर स्लिप में खड़े होल्डर के हाथो में चली गयी थी।
ईशान किशन के आउट होने पर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्टस के साथ बातचीत में कहा “वह खुद ही चल दिए। क्रीज पर उनका वक्त बहुत खराब गुजरा।
वह किसी तरह इस मुश्किल से निकलना चाह रहे थे। आम तौर पर गेंद जब बल्ले का किनारा लेती है और पहली स्लिप में जाती है तो खिलाड़ी इंतजार किया करते हैं।
यहां एक खिलाड़ी है जो तब चल पड़ता है जब गेंद शायद जमीन पर लगकर स्लिप में गई हो। ऐसा लग रहा था कि बल्लेबाजी करने में उनको बिलकुल भी रूचि नहीं थी।
उन्होंने चलना शुरू कर दिया और अंपायर ने उन्हें रुकने को कहा ताकि रेफरल लिया जा सके। यह चीज दर्शाती है कि वह किस मानसिक स्थिति में बल्लेबाजी कर रहे थे।”
वहीं उसी मैच में इस विकेटकीपर बल्लेबाज के सिर पर गेंद लगी थी, इससे पहले भी वह कई बार बाउंसर पर परेशान होते हुए दिखाई दे चुके हैं।
इस पर गावस्कर ने कहा, “मेरा मानना है कि जो गेंद उनके हेलमेट पर लगी उससे वह काफी परेशान लग रहे थे। किशन के पहले भी हेलमेट पर गेंद लग चुकी हैं।
यह अच्छा संकेत नहीं है क्योंकि इसका अर्थ है कि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी जगहों, जहां गेंद सामान्य से ज्यादा उछलती है। वहां उन्हें काफी परेशानी हो सकती हैं।
हर तेज गेंदबाज उन्हें शॉर्ट पिच गेंदबाजी करेगा। कोई भी आगे गेंद नहीं फेंकेगा। कुछ भी कमर से नीचे नहीं होगा। सब कुछ इससे ऊपर होगा, वह इस समय काफी परेशानी में हैं।”
ईशान किशन के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 69 मैच खेले है और 132.19 के स्ट्राइक रेट की मदद से 1651 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 11 अर्धशतक देखने को मिले है।
वहीं मुंबई इस सीजन में प्लेऑफ से बाहर हो गयी है। वो अभी भी अपनी पहली जीत को तलाश कर रहे है। रोहित की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस अब अपना अगला मैच 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।
आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कायरन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, टिम डेविड, जयदेव उनादकट, टायमल मिल्स, जोफ्रा आर्चर (इस सीजन में नहीं खेलेंगे)
रिले मेरेडिथ, डेनियल सैम्स, फैबियन एलन, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, बासिल थम्पी, अनमोलप्रीत सिंह, देवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, ऋतिक शौकीन, संजय यादव, अरशद खान।