Site icon स्पोर्ट्स जागरण

5 बॉलीवुड स्टार्स जिन्होंने ट्रोल्स से परेशान होकर छोड़ दिया था ट्विटर

इस डिजिटल युग में, सोशल मीडिया हर किसी के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है क्योंकि यह आपको इस बात से अवगत कराता है कि दुनिया में क्या हो रहा है।

यदि आप ज्ञान प्राप्त करने और स्वयं को जागरूक करने के लिए इसका बुद्धिमानी से उपयोग करते हैं, तो यह किसी वरदान से कम नहीं है।

वहीं यह एक बार अभिशाप भी बन सकता है, जब यह नकारात्मकता और नफरत के कारण आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करना शुरू कर देता है।

जब हमारे बॉलीवुड हस्तियों की बात आती है, तो उनमें से कुछ को ही सोशल मीडिया से सही मायने में फायदा होता है अन्यथा ज्यादातर को ट्रोलिंग और नकारात्मकता का सामना करना पड़ता यदि वे दूसरों के विचार के विपरीत कुछ ट्वीट करते हैं।

इसलिए, खुद को इस तरह की नकारात्मकता से दूर रखने के लिए, कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया, खासकर ट्विटर को छोड़ दिया है। तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे है।

1- करण जौहर

फिल्ममेकर करण जौहर, जो अक्सर विवादों में फंस जाते हैं और कभी अपनी फिल्मों के लिए तो कभी नेपोटिस्म के लिए ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने 10 अक्टूबर को अपना आखिरी ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वो ट्विटर छोड़ रहे है। करण ने ट्वीट करते हुए लिखा, वे अपने जीवन में नकारात्मक ऊर्जा को अपने से दूर रखना चाहते हैं, इसलिए वह ट्विटर छोड़ रहे है।

2- सोनाक्षी सिन्हा

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड की “दबंग” गर्ल, सोनाक्षी सिन्हा का है जिन्होंने नकारात्मकता से दूर रहने के लिए सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला किया।

उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन के बाद 2020 में ट्विटर छोड़ दिया और इस चीज की जानकारी उन्होंने अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर दी।

3- आमिर खान

बॉलीवुड के “मि. परफेक्शनिस्ट” ने अपना जन्मदिन मनाने के बाद 2021 में सोशल मीडिया को अलविदा कहने का फैसला किया।

उन्होंने इस बारे में अपने फैंस को एक नोट के माध्यम से अपडेट किया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपने काम पर फोकस करने के लिए सोशल मीडिया छोड़ रहे है।

4- आयुष शर्मा

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बहनोई अभिनेता आयुष शर्मा ने भी नकारात्मकता के कारण अपने ट्विटर अकाउंट को डिएक्टिवेट करने का फैसला किया। उन्होंने ट्विटर पर “खुदा हाफिज” कहा।

5- शशांक खेतान

सोनाक्षी सिन्हा के अलावा, बॉलीवुड सेलेब जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ट्विटर छोड़ने का फैसला किया, वह निर्देशक शशांक खेतान थे।

नेपोटिस्म की बहस के बीच, जो उस समय सबसे चर्चित विषय था, निर्देशक ने अपने ट्विटर अकाउंट को डिएक्टिवेट करने का फैसला किया। उन्होंने इसे नफरत और नकारात्मकता की जगह बताया।