Site icon स्पोर्ट्स जागरण

5 भारतीय क्रिकेटर जो फिल्म अभिनेत्रियों के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं

क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता काफी पुराना रहा है। देश के कई क्रिकटर्स ने अभिनेत्रियों से शादी रचाई है। सबसे पहले मंसूर अली खान पटौदी ने बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से शादी की थी।

उसके बाद युवराज सिंह से लेकर विराट कोहली कई क्रिकेटर बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी कर चुके हैं। इस समय विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी भारत में काफी मशहूर है।

तो आज हम आपको उन 5 लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे है जो फिल्म अभिनेत्रियों के साथ शादी के बंधन में बंधे है।

1. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

इस लिस्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा टॉप पर काबिज है। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी। इस कपल के एक बेटी 11 जनवरी 2021 को पैदा हुई थी जिसका नाम उन्होंने वामिका कोहली रखा है।

इस समय विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेल रहे है। हालांकि वो आईपीएल में खराब फॉर्म से गुजर रहे है। वहीं अनुष्का शर्मा 2018 में आयी फिल्म जीरो में नजर आयी थी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गयी थी।

2. हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मई 2020 में गुपचुप तरीके से सर्बियाई मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्टैनकोविक से शादी करके सभी को चौंका दिया था।

इस कपल के एक बेटा भी 2020 में पैदा हुआ था जिसका नाम अगस्त्य पांड्या है। आईपीएल 2022 में वे नयी फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे है।

हार्दिक की कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इस सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गयी है।

3. युवराज सिंह और हेजल कीच

स्टार भारतीय ऑलराउंडर युवराज ने बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच से 2016 में शादी की थी। दोनों ने इसी साल जनवरी 2022 में एक बेटे को जन्म दिया था।

युवराज ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप और 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत को जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे। इसी वजह से वो सिक्सर किंग के नाम से मशहूर है।

4. मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी के साथ1996 में शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले उन्होंने 1987 में नौरीन से शादी की थी और 1996 में उनसे तलाक ले लिया था।

अजहरुद्दीन का नाम मैच फिक्सिंग विवाद में भी आ गया था जिसके बाद उनका क्रिकेट करियर खत्म हो गया था। उनके जीवन के ऊपर एक बॉलीवुड फिल्म ‘अज़हर’ बनी थी जिसमें इमरान हाशमी ने उनकी भूमिका निभाई थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप हो गयी थी।

5. मनीष पांडे और अर्शिता शेट्टी

मनीष पांडे ने साल 2019 में कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री अर्शिता शेट्टी से शादी रचाई थी। मनीष इस समय आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे। वर्तमान में वो नयी फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा है।

उनके इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने कुल मिलाकर 68 मैच खेले है और 1,275 रन अपने नाम किये है। इस दौरान वो एक शतक और 5 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।