आईपीएल 2022 के 26 वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होगा। मुंबई ने इस सीजन में अभी तक 5 मैच खेले है और सभी में टीम को हार झेलनी पड़ी है।
वहीं लखनऊ ने भी 5 मैच खेले है जिनमें से टीम को 3 में जीत और 2 में हार मिली है। यह शनिवार का पहला डबल हेडर होगा।
मुंबई इंडियंस -1.072 के नेट रनरेट के पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स का नेट रनरेट +0.174 है और वो पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर मौजूद है।
टीम न्यूज: MI vs LSG
मुंबई इंडियंस (MI)
मुंबई इंडियंस अपने सभी पांच मैच हार चुकी हैं। मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स ने 12 रन से हरा दिया था।
सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस और तिलक वर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और वो इसी प्रदर्शन को लखनऊ के खिलाफ दोहराना चाहेंगे।
गेंदबाजी के लिहाज से मुंबई काफी कमजोर है। बुमराह किफायती रहे हैं, जबकि अन्य गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाये है। रोहित की टीम को अगर जीत हासिल करनी है तो गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टायमल मिल्स, बासिल थम्पी।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने आखिरी मैच में आरआर से 3 रन की हार का स्वाद चखना पड़ा था। इस समय लखनऊ की टीम मुंबई की तुलना में काफी मजबूत लग रही है।
उनके पास केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, आयुष बदोनी और मार्कस स्टोइनिस जैसे बल्लेबाज हैं। जो टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए एक बार फिर से बेकरार होंगे।
गेंदबाजी काफी अच्छी रही है, स्पिनरों रवि बिश्नोई और कृष्णप्पा गौतम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं तेज गेंदबाज आवेश खान लय में दिखाई दे रहे है। वहीं जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा को उनका साथ देना होगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान।
MI vs LSG मैच डिटेल्स
स्थान: ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
दिनांक और समय: 16 अप्रैल शाम 3:30 बजे
लाइव स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, डिज्नी + हॉटस्टार
पिच रिपोर्ट: MI vs LSG
मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है। इस पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती हैं।
Nagendra
Pate
MI vs LSG win LSG
DC vs RCB win RCB
Lsg will win today
मुंबई जीतेगी