Site icon स्पोर्ट्स जागरण

एशिया कप फाइनल में रेणुका सिंह ठाकुर ने किया श्रीलंका को धरासाई, फैंस ने सोशल मीडिया पर दी शानदार प्रतिक्रिया

महिला एशिया कप टी20 2022 का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सिलहट में खेला गया था। फाइनल मैच को भारत ने 8 विकेट से अपने नाम किया और रिकॉर्ड 7वीं बार ट्रॉफी अपने नाम की।

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 65 रन ही बना पाने में कामयाब हो पायी।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यह मैच 8.3 ओवरों में 2 विकेट खोकर अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 51(25)* रन स्मृति मंधाना ने बनाये।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीत दिलाने में तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने अहम भूमिका निभाई। दाएं हाथ की इस तेज गेंदबाज ने 3 ओवर में मात्र 5 रन खर्च करते हुए 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन भी डाला। उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद ट्विटर पर जमकर रिएक्शन आ रहे है उनमें से कुछ यहाँ दिए गए है:

https://twitter.com/_plutonic/status/1581193364262699008

तेजस नाम के एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “रेणुका सिंह ठाकुर को बुमराह की जगह लेनी चाहिए थी।”

अखिलेश नाम के एक यूजर ने रेणुका की तारीफ करने के लिए मीम का इस्तेमाल किया।”

द भारत आर्मी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “समय आता है, गेंदबाज आता है! गोल्डन आर्म वाली लड़की ने ने एक बार फिर अपना जादू बिखेर दिया है!”

टिरु नाम के एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “स्विंगिंग क्वीन।”

सक्षम नाम के एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “रेणुका सिंह क्या लड़की है।”

https://twitter.com/AvinashArya09/status/1581192253783302145

अविनाश नाम के एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “रेणुका सिंह अपने चरम र हैं। उनके लिए कितना शानदार साल रहा है। श्रीलंका के टॉप आर्डर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।”

https://twitter.com/officialskyfair/status/1581209276038918144

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “रेणुका सिंह की शानदार गेंदबाजी ने भारत को श्रीलंका को 20 ओवरों में सिर्फ 65 रनों पर सीमित करने में मदद की।”

निलेश नाम के एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “रेणुका सिंह ठाकुर ने एशिया कप के फाइनल में क्या स्पैल डाला है 3-1-5-3”

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “रेणुका सिंह को अपना नाम रेणुका स्विंग रखना चाहिए।”

https://twitter.com/The_BetHive/status/1581209923530022912

एक अन्य यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “शानदार गेंदबाजी ने भारत को श्रीलंका को सिर्फ 65 रनों तक ही सीमित रखने में मदद की।”