Site icon स्पोर्ट्स जागरण

जानिए कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं वीरेंदर सहवाग

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर थे। क्रिकेट का कोई सा भी फॉर्मेट हो उनका खेलने का अंदाज एक जैसा ही रहता था। वो ‘नजफगढ़ के नवाब’ के नाम से भी मशहूर है।

सहवाग का जन्म 20 अक्टूबर 1978 को भारत के दिल्ली के नजफगढ़ शहर में हुआ था। उनके पिता श्री कृष्णन सहवाग, एक अनाज व्यापारी और माता श्रीमती कृष्णा सहवाग एक हाउस वाइफ थी।

सहवाग की दो बड़ी बहनें मंजू और अंजू थी। इसके अलावा उनका एक छोटा भाई विनोद था।

उन्होंने सात साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। सहवाग ने 1997-1998 मे दिल्ली क्रिकेट में शामिल होकर अपनी क्रिकेट जर्नी की शुरुआत कर दी थी और उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सहवाग ने भारत के लिए वनडे में अपना डेब्यू 1 अप्रैल 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। वहीं टेस्ट में उन्होंने अपना डेब्यू 3 नवंबर 2021 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था।

वहीं टी20 इंटरनेशनल में वो पहली बार 1 दिसंबर 2006 को साउथ अफ्रीका खिलाफ के खिलाफ खेलने उतरे थे।

उन्होंने कुल मिलाकर भारत के लिए 374 इंटरनेशनल मैच खेले है और 17,253 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उनके बल्ले से 38 शतक, 3 दोहरे शतक, 2 तिहरे शतक और 72 अर्धशतक निकले है।

सहवाग के आईपीएल करियर की बात की जाए तो वो दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से खेल चुके हैं।

उन्होंने आईपीएल में कुल मिलाकर 104 मैच खेले है और 155.44 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से 2728 रन अपने खाते में जोड़े है। इस दौरान वो 2 शतक और 16 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

‘नजफगढ़ के नवाब’ की नेट वर्थ की बात की जाए तो वो लगभग 286 करोड़ रुपये के करीब है।

वीरेंद्र सहवाग का दिल्ली के सबसे महंगे इलाके में से एक हौज खास में एक आलीशान घर है और इसी घर में वो अपने परिवार के साथ रहते है। इसके आलावा उनके नजफगढ़ और गुरुग्राम में भी घर है।

यह तूफानी बल्लेबाज लग्जरी कारों का भी शौकीन है। वर्तमान में उनके पास बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर और बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज जैसी लग्जरी और महंगी कारें मौजूद है और इन कारों की कीमतें करोड़ों में है।

साल 2004 में वीरेंद्र सहवाग ने आरती अहलावत से शादी की थी। सहवाग और आरती के दो बेटे है जिनका नाम उन्होंने आर्यवीर सहवाग और वेदांत सहवाग रखा है। उनके पसंदीदा क्रिकेटर की बात की जाए तो वो सचिन तेंदुलकर है।

सहवाग बल्लेबाजी करते समय गाना गानें के लिए मशहूर है। 2011 में सहवाग ने हरियाणा के झज्जर में सहवाग इंटरनेशनल स्कूल की शुरुआत की है।