Site icon स्पोर्ट्स जागरण

3 खिलाड़ी जिन्होंने साल 2021 में इंस्टाग्राम के जरिये सबसे ज्यादा कमाई की, लिस्ट में एक भारतीय खिलाड़ी भी है शामिल

दुनिया के हर कौन में आपको क्रिकेट और फूटबाल के चाहने वाले हर जगह मिलेंगे। इन दो खेलों की लोकप्रियता पूरी दुनिया में फैली हुई है।

यही वजह है कि इन खेलों से जुड़े हुए खिलाड़ियों को फैंस काफी ज्यादा प्यार करते हैं।

फैंस के प्यार के साथ इन दिग्गज खिलाड़ियों को पैसे के रूप में भी मोटी कमाई होती है। फिर चाहे वह विज्ञापनों की जरिये हो, या फिर इंस्टाग्राम के जरिये।

आप में से काफी लोग इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन हम लोगों को उससे किसी भी तरह की कोई कमाई नहीं है।

लेकिन विराट कोहली, क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो और कई सारे जाने पहचाने दिग्गज लोग इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सिर्फ तस्वीर डालने के करोड़ों रूपये चार्ज के तौर पर लेते हैं।

इस आर्टिकल में हम उन 3 खिलाड़ियों की बात करेंगे जिन्होंने 2021 में इंस्टाग्राम के जरिये सबसे ज्यादा कमाई की है।

यह 3 खिलाड़ी इस लिस्ट में टॉप पर मौजूद हैं

3. विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों में से एक हैं।

क्रिकेट इतिहास के कई बड़े रिकॉर्ड कोहली ने अपने बल्ले के जरिये ध्वस्त किये हैं और कई नए रिकॉर्ड स्थापित भी किये हैं।

इंस्टाग्राम पर दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के लगभग 217 मिलियन चाहने वाले हैं।

इंस्टा पर इतने फॉलोअर्स रखने वाले वह पहले भारतीय हैं। इस मामले में विराट के करीब भी कोई भारतीय इस वक्त नहीं है।

साल 2021 में विराट ने इंस्टाग्राम के जरिये 302 करोड़ रूपये की कमाई की है।

2. लियोनेल मेसी

लियोनेल आंद्रेस मेस्सी अर्जेंटीना के फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं, जो इस समय पी.एस.जी टीम पेरिस सेंट-जर्मेन और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हैं।

मेसी को अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ फ़ुटबॉल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।

इंस्टाग्राम पर लियोनेल मेसी को 366 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। साल 2021 में मेसी ने इंस्टाग्राम से 593 करोड़ की।

1. क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो

क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो भले ही 37 साल के हो गए हो और अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं, लेकिन वह इंस्‍टाग्राम पर सबसे मार्केटेबल सेलिब्रिटी हैं।

पुर्तगाली फुटबॉलर इंस्‍टाग्राम पर सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी बन गए हैं।

2021 में रोनाल्‍डो इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर करने के लिए 12 करोड़ रूपये चार्ज किया करते थे।

पिछले वर्ष इंस्टग्राम से उनकी कुल कमाई की करें तो उन्होंने 702 करोड़ कमाए थे। रोनाल्‍डो को 488 मिलियन लोग इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर फॉलो करते हैं।