Site icon स्पोर्ट्स जागरण

रिली रूसो के तूफानी शतक के सामने बांग्लादेश हुआ पस्त, दक्षिण अफ्रीका ने 104 रनों से दी शिकस्त

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 22वां मैच दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला गया था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 104 रन के विशाल अंतर से हरा दिया।

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पारी की शुरुआत करने बावुमा के साथ क्विंटन डी कॉक आये।

हालांकि बावुमा 6 गेंद में 2 रन बनाकर तस्कीन अहमद की गेंद पर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद रिली रूसो बल्लेबाजी करने के लिए आये। उन्होंने डी कॉक के साथ 168 रन की साझेदारी की।

इस शानदार साझेदारी का अंत अफिफ हुसैन ने डी कॉक को आउट करते हुए तोड़ा। डी कॉक ने 38 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी करने आये। हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 7 गेंद में 7 रन बनाकर शाकिब अल हसन की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे।

उनके आउट होने के बाद एडेन मार्कराम बल्लेबाजी करने आये। वहीं इस बीच राइली ने टी20 इंटरनेशनल में लगातार दूसरा शतक बनाया। इससे पहले उन्होंने इंदौर में भारत के खिलाफ शतक लगाया था।

हालांकि रिली  बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और शाकिब की गेंद पर आउट हो गए। राइली 56 गेंद में 7 चौके और 8 छक्के की मदद से 109 रन की पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद डेविड मिलर बल्लेबाजी करने के लिए आये। हालांकि आखिरी ओवर करने आये हसन महमूद ने मार्कराम को 10(11) रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।

अंत में दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन का स्कोर बनाया। मिलर 2(4) रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं वेन पार्नेल 0(2) के स्कोर पर नाबाद रहे।

बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट कप्तान शाकिब ने लिए। उन्होंने 3 ओवर में 33 रन देते हुए 2 विकेट लिए। उनके अलावा तस्कीन अहमद, हसन महमूद और अफिफ हुसैन ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि सौम्या सरकार 6 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 16 रन बनाकर एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर आउट हो गए।

उनके आउट होने के बाद लिटन दास बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे। हालांकि नॉर्खिया ने नजमुल हुसैन शांतो को 9(9) रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया।

उनके आउट होने के बाद शाकिब अल हसन बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आये। हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 1(4) रन के निजी स्कोर पर नॉर्खिया की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।

उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये अफिफ हुसैन 1(5) रन के निजी स्कोर पर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए।

इसके बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही और 16.3 ओवरों में 101 के स्कोर पर ही ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन लिटन दास ने बनाये।

उन्होंने 31 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने लिए।

उन्होंने 3.3 ओवर में मात्र 10 रन खर्च करते हुए 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उनके अलावा तबरेज़ शम्सी ने 3 विकेट लिए। वहीं केशव महाराज ने भी एक विकेट अपने नाम किया।