Site icon स्पोर्ट्स जागरण

रेणुका सिंह ने लिए 3 ओवरों में 4 विकेट लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने छीनी भारत के जबड़े से जीत

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 बर्मिंघम में खेला जा रहा है। इस बार इन गेम्स में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। आज भारतीय वूमेंस टीम और ऑस्ट्रेलिया वूमेंस टीम के बीच मैच खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया।

इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला सही साबित नहीं हुआ क्योंकि अच्छी ले में दिख रही स्मृति मंधाना डार्सी ब्राउन की गेंद पर जल्दी आउट हो गयी।

मंधाना ने 17 गेंद में 24 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके लगाए। वो जब आउट हुई तब भारत का स्कोर 3.3 ओवर में 25 रन था। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने यास्तिका भाटिया आयी।

उन्होंने शैफाली वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। इसके बाद भाटिया 12 गेंद में एक चौके की मदद से 8 रन बनाकर आउट हो गयी। उनके आउट होने के कुछ देर बाद शैफाली भी जेस जोनासेन की गेंद पर अपना विकेट खो बैठी।

शैफाली ने 33 गेंद में 9 चौको की मदद से 48 रन की पारी खेली। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ चौथे विकेट के लिए 22 रन ही जोड़ पायी।

इस साझेदारी को जोनासेन ने रोड्रिग्स को आउट करके तोड़ा। रोड्रिग्स ने 12 गेंद में के चौके की मदद से 11 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी दीप्ति शर्मा उसी ओवर में 1 रन बनाकर आउट हो गयी।

उनके आउट होने के बाद हरमनप्रीत का साथ देने आयी हरलीन देओल 6 गेंद में एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर जोनासेन की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गयी।

वहीं हरमनप्रीत आखिरी ओवर की 5वीं गेंद पर आउट हो गयी। उन्हें मेगन शट ने आउट किया। भारतीय कप्तान ने 34 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली।

वहीं 20 ओवर की आखिरी गेंद पर शट ने मेघना को 0 के स्कोर पर आउट कर दिया। भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 154 रन का स्कोर खड़ा किया।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट स्पिनर जेस जोनासेन ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देते हुए 4 विकेट लिए। वहीं मेगन शट ने 2 और डार्सी ब्राउन ने एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने एक्स्ट्रा में सिर्फ एक रन दिया जो बहुत शानदार था।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही एलिसा हीली पहले ही ओवर में रेणुका सिंह की गेंद पर आउट हो गयी। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आयी कप्तान मेग लैनिंग भी जल्दी आउट हो गयी।

उन्हें भी रेणुका ने 8 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद रेणुका ने बेथ मूनी को भी आउट कर दिया। मूनी ने 9 गेंद में एक चौके की मदद से 10 रन बनाये। इसके अगले ओवर में रेणुका ने ताहलिया मैकग्राथ को बोल्ड कर दिया।

ताहलिया मैकग्राथ ने 8 गेंद में 3 चौको की मदद से 14 रन की पारी खेली। इसके कुछ देर बाद राचेल हेन्स भी 14 गेंद में 9 रन बनाकर दीप्ति शर्मा की गेंद पर आउट हो गयी।

इसके बाद एशले गार्डनर और ग्रेस हैरिस ने छठे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। इस साझेदारी को मेघना ने हैरिस को आउट करके तोड़ा। हैरिस ने 20 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी जेस जोनासेन 5 गेंद में 3 रन बनाकर दीप्ति की गेंद पर आउट हो गयी। इस बीच गार्डनर ने अर्धशतक पूरा किया और ऑस्ट्रेलिया की जीत पक्की की।

अंत में ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 19 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गार्डनर ने 35 गेंद में 9 चौको की मदद से 52 रन की पारी खेली। वहीं अलाना किंग 16 गेंद में 3 चौको की मदद से 18 रन बनाकर नाबाद रही।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट रेणुका सिंह ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं दीप्ति शर्मा ने 2 और मेघना सिंह ने एक विकेट लिया।