Site icon स्पोर्ट्स जागरण

श्रीलंका : भारत के शुरुआती 6 बल्लेबाज आउट, 15 ओवरों में बने सिर्फ 55 रन

भारत श्रीलंका के बीच चल रहे तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भारतीय टीम ने काफी शुरुआत की है। पहले 5 ओवरों में ही 4 विकेट गिरा दिए कप्तान शिखर धवन पहले ओवर में ही चमीरा का शिकार बने और वह अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद 23 के स्कोर पडीक्कल चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडबल्यू होकर रमेश मेंडिस के हाथों आउट हुए। उन्होंने 15 गेंदों पर 9 रन बनाए।

अगले ओवर में हसरंगा ने पारी के 5वें ओवर की चौथी गेंद पर संजू सैमसन को शून्य पर चलता किया। 24 के स्कोर पर वह एलबीडबल्यू आउट हुए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर अच्छे फॉर्म में लग रहे ऋतुराज गायकवाड़ भी टीम के 25 रन के स्कोर पर एलबीडबल्यू होकर चलते बने। उन्होंने 10 गेंदों पर 14 रन बनाए।

6वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार और नीतीश राणा की जोड़ी क्रीज पर थी। पॉवरप्ले में भारत ने 4 विकेट पर 29 रन बनाएं। इसके बाद 9वें ओवर में श्रीलंका के कप्तान शनाका ने नीतीश राणा को खुद की गेंद पर कैच लेकर आउट किया। भारतीय टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट पर सिर्फ 39 रन बनाएं जो आज तक का भारत का 10 ओवर में सबसे कम स्कोर है।

श्रीलंका के खिलाफ 14वें ओवर में बने 50 रन

भारत ने अपने 50 रन 14वें ओवर में पूरे किए। भुवनेश्वर कुमार टीम के लिए सबसे ज्यादा 29 गेंदों पर 15 रन बनाकर 15वें ओवर की पांचवी गेंद पर हसरंगा का शिकार हुए। फिलहाल कुलदीप यादव ने 13 गेंदों पर 9 रन और राहुल चाहर 0 पर खेल रहे हैं।

खबर लिखे जाने तक श्रीलंका के लिए हसरंगा ने 3 ओवरों में 8 रन देकर 3 विकेट, 2-2 ओवरों में शनाका ने 4 रन देकर 1 विकेट, चमीरा ने 7 रन देकर 1 और रमेश मेंडिस ने 13 रन देकर 1 विकेट चटकाए हैं।