Site icon स्पोर्ट्स जागरण

एमएस धोनी के भारतीय टीम के मेंटर बनने पर दर्ज हुई शिकायत, देना पड़ सकता है इस्तीफा

कुछ दिनों पहले भारतीय टीम की टी20 विश्व कप के लिए टीम का ऐलान देखने को मिल गया था। साथ ही भारत के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज कप्तान एमएस धोनी को प्रतियोगिता के लिए भारत का मेंटर बनाया गया था। इस बात की घोषणा टीम के चुनाव के बाद सेक्रेटरी जय शाह ने की थी। कई सारे भारतीय प्रशंसक इस बात से खुश थे क्योंकि धोनी के अनुभव से टीम को मदद मिलती। हालांकि, अब इस चीज़ पर सवाल उठ रहे हैं।

एमएस धोनी को भारतीय टीम के मेंटर चुने जाने पर उठे सवाल

बीसीसीआई की एपेक्स कौंसिल को एक शिकायत दर्ज की गई है। असल में यह शिकायत महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप के लिए मेंटर बनाए जाने हो लेकर है। असल में यह फरियाद मध्य प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन के पूर्व लाइफ मेंबर संजीव गुप्ता ने की है। उनके अनुसार धोनी को चुने जाने से एक बड़ा नियम टूटता है और यह नियम है कि एक खिलाड़ी दो अलग-अलग पद नहीं संभाल सकता है।

संजीव गुप्ता के अनुसार धोनी को लाने से बीसीसीआई के संविधान का 38 (4) नियम टूटता है। इसके अनुसार एक व्यक्ति दो अलग-अलग पद पर नजर नहीं आ सकता है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का हिस्सा हैं और वो कप्तानी कर रहे हैं।

दूसरी ओर वो भारतीय टीम में टी20 विश्व कप के लिए मेंटर के रूप में नजर आएंगे। ऐसे में यह नियमों के विरूद्ध है। यह बताया जा रहा है कि एपेक्स कौंसिल अब अपनी लीगल टीम से इस बारे में चर्चा करेगी। हालांकि, एमएस धोनी की वजह से भारतीय टीम को टी20 विश्व कप में काफी ज्यादा फायदा मिलता।

धोनी बतौर कप्तान भारत को तीन टॉप आईसीसी ट्रॉफी जीता चुके हैं। पिछले कुछ आईसीसी इवेंट्स में टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। इसी वजह से अगर धोनी टीम के साथ जुड़े रहेंगे तो जरूर उन्हें जबरदस्त तरीके से फायदा मिलेगा।

एमएस अपने अनुभव से भारतीय टीम के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। अब देखना होगा कि क्या धोनी को मेंटर बनाए रखा जाता है या फिर उन्हें इस्तीफा देना पड़ेगा।