Site icon स्पोर्ट्स जागरण

रोहित शर्मा बनेंगे भारतीय कप्तान, विराट कोहली छोड़ेंगे कप्तानी – जानिए क्या है कारण

अभी अभी बड़ी खबर सामने आ रही है कि विराट कोहली सफेद गेंद के खेल से जल्द ही कप्तानी छोड़ सकते हैं। साथ ही रोहित शर्मा को नया कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। टी20 विश्व कप के बाद विराट खुद इस चीज़ का ऐलान करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

विराट कोहली देंगे रोहित शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी

खबरों के अनुसार विराट कोहली इस समय अपनी बल्लेबाजी पर मुख्य रूप से ध्यान देना चाहते हैं। इसी वजह से वो अपने ऊपर से थोड़ा भार कम करना चाहते हैं।

आपको बता दें कि विराट कोहली 2017 में भारतीय टीम के हर प्रारूप में कप्तान नियुक्त किये गए थे। इसके बाद से उन्होंने भारत के लिए बतौर कप्तान काफी अच्छा काम किया है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने 95 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं और इसमें से उन्हें 65 में जीत मिली है।

इसके अलावा 20 ओवरों के खेल में कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 45 में से 29 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। देखा जाए तो विराट की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब नहीं रहा है। हालांकि, कप्तानी छोड़ने का मुख्य कारण बल्लेबाजी पर पूरी तरह ध्यान देना है।

अधिकारियों का मानना है कि तीनों प्रारूपों में कप्तानी करने से विराट की बल्लेबाजी पर असर पड़ रहा है। दूसरी ओर रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिश्ते और तालमेल पहले से बेहतर हो गए हैं।

रोहित शर्मा सीमित ओवरों के खेल में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे जबकि विराट टेस्ट मैचों में टीम का नेतृत्व करेंगे। अगर विराट अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देंगे तो वो अगले 5-6 सालों तक उसी तरह से खेल सकते हैं।

विराट टी-20 विश्व कप के बाद बड़ी घोषणा करते हैं तो फिर भारतीय टीम में कई बदलाव हो सकते हैं। इसके बाद विराट 2022 के टी20 विश्व कप वहीं 2023 में होने वाले 50 ओवरों के विश्व कप के लिए अच्छी तरह से तैयारियां कर सकते हैं।

दूसरी ओर रोहित सालों से टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं। बतौर कप्तान उन्होंने मुंबई इंडियंस को आईपीएल में 5 बार चैंपियन बनाया है। भारतीय टीम के लिए भी वो कुछ ऐसा ही कर सकते हैं।