आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन जारी है। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 5 मैच खेले है और सभी मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं टीम के सलामी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे है। वहीं टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने शुरूआती दो मैच में अर्धशतक जड़े थे लेकिन अंतिम 3 मैचों में टीम के बल्ले से रन नहीं निकले है।
मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 15.25 करोड़ की भारी भरकम राशि में अपने साथ दोबारा जोड़ा था। अब मुंबई द्वारा उन्हें इतनी बड़ी रकम में खरीदने पर शेन वॉटसन ने कहा है कि उन्होंने बड़ी गलती कर दी।
वॉटसन का कहना है कि किशन काफी टैलेंटेड बल्लेबाज है लेकिन उन्होंने ये भी कहा है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज की वजह से मुंबई को काफी त्याग करना पड़ा है।
आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कायरन पोलार्ड को रिटेन कर लिया था।
“द ग्रेड क्रिकेटर” पर बात करते हुए वॉटसन ने कहा कि वह प्रतियोगिता में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन से बिल्कुल भी हैरान नहीं हैं। वॉटसन इस समय आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच की भूमिका निभा रहे है।
उन्होंने कहा, “मुझे बिल्कुल भी हैरानी नहीं हुई कि मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर काबिज है। मुंबई ने मेगा नीलामी में अच्छे खिलाड़ियों को खरीदने में नाकाम रही है।
ईशान किशन पर इतना पैसा खर्च करना, वह एक बहुत ही टैलेंटेड और स्किलफुल खिलाड़ी है, लेकिन वह आपकी पूरी सैलरी खर्च करने के काबिल नहीं है।
इसके बाद फिर, जोफ्रा आर्चर पर उनकी उपलब्धता के बारे में जानकारी न होने के बावजूद उन्हें अपने साथ जोड़ लेना। आर्चर काफी समय से क्रिकेट से दूर है। उनकी टीम काफी कमजोर नजर आ रही है।
वॉटसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल चुके हैं। इस ऑलराउंडर ने आईपीएल में 145 मैच खेले है और 137.91 के स्ट्राइक रेट की मदद से 3874 रन बनाये है।
इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 21 अर्धशतक निकले है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 7.93 के इकॉनमी रेट की मदद से 92 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है।
वहीं ईशान किशन के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 66 मैच खेले है और 134.6 के स्ट्राइक रेट की मदद से 1630 रन बनाये है। किशन ने इस दौरान 11 अर्धशतक जड़े है।
मुंबई इंडियंस अपना छठा मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी।
आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, कायरन पोलार्ड, ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, बासिल थम्पी, एम अश्विन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे
तिलक वर्मा, संजय यादव, जोफ्रा आर्चर (इस सीजन में नहीं खेलेंगे), डेनियल सैम्स, टायमल मिल्स, टिम डेविड, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद अरशद खान, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, फैबियन एलन, आर्यन जुयाल।