Home / News / चेतन सकारिया का सपना आईपीएल 2021 में हुआ पूरा, MS धोनी के लिए लिखा ये संदेश

चेतन सकारिया का सपना आईपीएल 2021 में हुआ पूरा, MS धोनी के लिए लिखा ये संदेश

Published On:

चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) ने सोमवार को आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स एमएस धोनी (MS Dhoni) के खिलाफ खेलने के अपने के सपने को पूरा किया। राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा तेज गेंदबाज सकारिया पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मुरीद रहे हैं और उनका मानना है कि कि वह इस पल को हमेशा के लिए संजो लेंगे।

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ने मैच के बाद एमएस धोनी के साथ खुद की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के लिए एक कैप्शन लिखा हुआ था।

उन्होंने फ़ोटो के साथ लिखा:

“मैं आपका प्रसशंक हूं तब से जब मैं एक बच्चा था और आज मुझे आपके साथ खेलने का मौका मिला। यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा पल था और मैं इसे हमेशा के लिए संजो कर रखूंगा। आपके जैसा कोई कभी नहीं होगा। प्रेरणा के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।”

चेतन सकारिया ने सीएसके के खिलाफ गेंद से भी प्रभावित किया। 22 वर्षीय गेंदबाज ने चेन्नई के खिलाफ 36 रन देकर तीन विकेट लिए। सुरेश रैना, अंबाती रायडू, और एमएस धोनी के विकेट लेकर उन्होंने आईपीएल 2021 सीजन में अपनी शानदार गेंदबाजी जारी रखी।

एमएस धोनी को आउट करने वाली उनकी गेंद विशेष रूप से प्रभावशाली थी, जब उन्होंने राउंड द विकेट आते हुए धीमी गति की गेंद फेकी। धोनी इस गेंद को ऑफ साइड में जोस बटलर के हाथों में खेल बैठें।

चेतन सकारिया आईपीएल 2021 पर्पल कैप की दौड़ में शामिल हैं

आईपीएल 2021

सीएसके के खिलाफ अपने 3 विकेट के बाद चेतन सकारिया पर्पल कैप की दौड़ में में पांचवें स्थान पर पहुंच गए। अब उनके नाम 8.33 की इकॉनमी दर से 6 विकेट दर्ज हैं। चेतन सकारिया शीर्ष स्थान से बहुत दूर नहीं है और वर्तमान पर्पल कैप धारक हर्षल पटेल से सिर्फ तीन विकेट पीछे है। CSK के खिलाफ हार के बाद अब राजस्थान रॉयल्स का सामना 22 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा।

Related Articles

Leave a Comment