Home / News / एनरिक नॉर्खिया गलत कोविड रिपोर्ट के कारण आइसोलेशन में गए, रिपोर्ट Negative आने पर दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़े : आईपीएल 2021

एनरिक नॉर्खिया गलत कोविड रिपोर्ट के कारण आइसोलेशन में गए, रिपोर्ट Negative आने पर दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़े : आईपीएल 2021

Published On:

Covid-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) ने हाल में ही हुए तीन कोविड-19 परीक्षण में नेगेटिव पाए गए। अब वह अपनी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बायो बबल में शामिल हो गए हैं। फ्रेंचाइज़ी ने यह भी कहा है कि नॉर्खिया की पहले की रिपोर्ट गलत थी, और वह कोरोना से कभी पीड़ित ही नहीं हुए थे।

कागिसो रबाडा के साथ एनरिक नॉर्खिया ने 6 अप्रैल को मुंबई में अपने क्वारंटाइन की शुरुआत की। दोनों ने दक्षिण अफ्रीका में बायो बबल से ही भारत की यात्रा की और इसलिए यह आश्चर्य की बात थी कि एनरिक नॉर्खिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

 

दिल्ली कैपिटल्स ने स्थिति पर अपडेट देने के लिए ट्विटर का सहारा लेते हुए कहा :

एनरिक नॉर्खिया ने डीसी द्वारा जारी एक वीडियो में कहा, “स्टेडियम में पहुंचने का इंतजार कर रहा हूं। आखिरकार आईपीएल शामिल होना अच्छा लग रहा है इसलिए मैदान पर उतरने के लिए उत्साहित हूं।” दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज नॉर्खिया सीज़न के पहले दो मैचों में नहीं खेल पाए हैं, लेकिन उन्हें अब रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स (DC) के तीसरे मुकाबले के लिए उपलब्ध होना चाहिए।

DC ने अपने IPL 2021 अभियान की मिश्रित शुरुआत की है। अपने शुरूआती मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से रौंदने के बाद, गुरुवार को एक रोमांच भरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के अंतिम ओवर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

एनरिक नॉर्खिया का आईपीएल 2020 में प्रदर्शन प्रभावशाली

एनरिक नॉर्खिया anrich nortje delhi capitals dc

दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम में एनरिक नॉर्खिया का वापस आना निस्संदेह नए कप्तान ऋषभ पंत के लिए एक बड़ी राहत होगी। नॉर्खिया के विकल्प टॉम करन ने अब तक 2 मैचों में 10 और 9.55 की दर से रन लुटाये हैं। इसके अलावा, करन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में खराब अंतिम ओवर फेंका जहां क्रिस मॉरिस ने उन्हें दो छक्के मारे और दिल्ली मैच हार गई।

पिछले सीज़न के डीसी के सफल अभियान के मुख्य कारणों में से एक कारण कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया की तेज़ गेंदबाजी जोड़ी थी। नॉर्खिया ने 16 मैचों में आईपीएल 2020 में 8.39 की इकॉनमी से 22 विकेट चटकाए। नॉर्खिया को क्रिस वोक्स की जगह लाया गया, जिन्होंने निजी कारणों के कारण आईपीएल 2020 से बाहर रहने का फैसला लिया था।

नॉर्खिया की तेज गेंदबाजी की क्षमता उन्हें किसी भी बल्लेबाजी लाइन अप के लिए खतरनाक बना सकती है। यह देखा जाना बाकी है कि क्या 27 वर्षीय खिलाड़ी पिछले सीजन की ऊंचाइयों को छू सकते हैं या नहीं।

Related Articles

Leave a Comment