Site icon स्पोर्ट्स जागरण

फ्रांस के सलामी बल्लेबाज ने लगाया लगातार दूसरा टी20 शतक, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

फ्रांस के सलामी बल्लेबाज गुस्ताव मैक्योन ने फिनलैंड में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के क्वालिफायर में एक और शानदार शतक के साथ रिकॉर्ड बुक में फिर अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

मैक्योन ने बुधवार को नॉर्वे के खिलाफ 53 गेंदों में 101 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने पांच चौके और आठ छक्के उड़ाए। इससे पहले मैच में उन्होंने स्विट्जरलैंड के खिलाफ 61 गेंदों में 109 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी।

अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 9 छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह को पछाड़ दिया था।

हजरतुल्लाह ने 20 साल और 337 दिनों में शतक जड़ा था। वहीं गुस्ताव मैक्योन ने 18 साल की उम्र में शतक जड़ दिया है। वहीं दूसरे मैच में भी उन्होंने शतकीय पारी खेल दी है।

मैक्योन टी20 इंटरनेशनल में लगातार दो शतक बनाने वाले पहले बन गए। उन्होंने पहली तीन पारियों में पुर्तगाल के अजहर अंदानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने पिछले साल अपनी पहली तीन पारियों में 227 रन बनाये थे। मक्कॉन के नाम 286 रन हो गए है।

टी20 इंटरनेशनल की पहली तीन पारियों में सबसे ज्यादा रन

गुस्ताव मैक्योन (फ्रांस)- 286 रन, 2022

अजहर अंदानी (पुर्तगाल)- 227 रन, 2021

सबावून दाविज़ी (चेक रिपब्लिक)- 208 रन, 2019-2020

कुशाल भुरटेल (नेपाल)- 185 रन, 2021

मुख्तार अहमद (पाकिस्तान)- 182 रन, 2015

टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने वाले सबसे युवा क्रिकेटर

गुस्ताव मैक्योन (फ्रांस)- 18 साल, 280 दिन- 2022

हजरतुल्लाह जजई (अफगानिस्तान)- 20 साल, 337 दिन- 2019

शिवकुमार पेरियालवार (रोमानिया)- 21 साल और 161 दिन- 2019