Site icon स्पोर्ट्स जागरण

आयशा मुखर्जी ने दिया शिखर धवन को तलाक, 8 साल के रिश्ते को किया खत्म

शिखर धवन के प्रशंसकों के लिए हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, धवन का अपनी पत्नी आयशा से तलाक हो गया है। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेटर की पत्नी के इंस्टाग्राम एकाउंट से मिली। शिखर अपनी पत्नी से 8 साल के रिश्ते के बाद अलग हुए हैं। उनका आयशा के साथ एक बेटा भी है जिसका नाम ज़ोरावर है।

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और आयशा का हुआ तलाक

शिखर ने साल 2009 में आयशा से सगाई की थी। आयशा एक बॉक्सर रह चुकी हैं। धवन ने 2012 में उनसे शादी कर ली थी। शादी के दो साल बाद 2014 में उनके बेटे ज़ोरावर का जन्म हुआ। आपको बता दें कि आयशा असल में शिखर से 12 साल बड़ी हैं। इसे पहले वो ऑस्ट्रेलिया में रहती थीं और वहां उन्होंने एक ऑस्ट्रेलियाई व्यापारी से शादी कर ली थी।

उनके साथ आयशा की दो बेटी थीं। हालांकि, बाद में वो दोनों अलग हो गए और फिर धवन से उनकी शादी हुई। भारतीय क्रिकेटर ने 46 वर्षीय आयशा की दोनों बेटियों को भी अपने साथ रखा था। धवन ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में अपने परिवार के साथ रहते थे। आयशा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इस चीज़ के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने यहां काफी लंबे-लंबे पोस्ट लिखे। उन्होंने इसमें मुख्य रूप से अपने डिवोर्स के बारे में बताया। हालांकि, अब तक शिखर धवन ने इस बात को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। वो अभी आईपीएल 2021 के बचे हुए सत्र की तैयारी में जुटे हुए हैं। साथ ही वो टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनने की उम्मीद करेंगे।

शिखर धवन और उनके सभी प्रशसंकों के लिए काफी बड़ा सरप्राइज है क्योंकि किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। अचानक से यह खबर सामने आई है। जल्द ही इस बारे में अन्य जानकारी भी सामने आते हुए दिखाई दे सकती है।