Home / News / IPL 2021 : “मार्को जानसेन (Marco Jansen) को खरीदना मुंबई इंडियंस (MI) को पड़ेगा महंगा” : स्कॉट स्टायरिस

IPL 2021 : “मार्को जानसेन (Marco Jansen) को खरीदना मुंबई इंडियंस (MI) को पड़ेगा महंगा” : स्कॉट स्टायरिस

Published On:

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस (Scott Styris) ने मुंबई इंडियंस (MI) के नए खिलाड़ी मार्को जानसेन (Marco Jansen) को लेकर एक दिलचस्प बयान जारी किया है। भले ही दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2021 में अपने डेब्यू 28 रन देकर 2 विकेट लेते हुए गेंद के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया, लेकिन स्टायरिस का मानना ​​है कि भविष्य में फ्रेंचाइजी के लिए यह कदम भारी पड़ सकता है।

स्टायरिस ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ पर बात करते हुए कहा कि मुंबई इंडियंस का इस दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज को इस सीजन खरीदना एक “बुरी चाल” है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगले साल मेगा ऑक्शन होने वाली और इस कीमत पर मुंबई मार्को जानसेन को नहीं ले पाएगी। अन्य फ्रेंचाइजी भी इस तेज गेंदबाज को नोटिस करेंगी और अगले साल होने वाली बड़ी नीलामी में गत चैंपियन मुंबई को मार्को जानसेन लिए बड़ी रकम चुकानी पड़ सकती है।

“मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस के लिए मार्को जानसेन को अभी लेना एक बुरा कदम है। क्योंकि अब, हर कोई इस खिलाड़ी के बारे में बात कर रहा है। अगले साल एक बड़ी नीलामी की संभावना है। मुझे लगता है कि उस समय मुंबई को अचानक इसी खिलाड़ी के लिए बड़ी रकम चुकानी पड़ सकती है क्योंकि वे उसे रिटेन नहीं कर पाएंगे” स्कॉट स्टायरिस ने कहा।

मुंबई इंडियंस (MI) को आगे चलकर भारी पड़ेगा ये दांव

मार्को जानसेन

आगे अपनी बात पर विस्तार से बताते हुए, स्टायरिस ने कहा, “तो, मेरे हिसाब से थोड़ा सा लंबे समय के लिए सोच रखते हुए हो सकता था कि इस साल उन्हें मुंबई सामने नहीं आने देती। मुंबई इंडियंस अगले साल उन्हें टीम से शामिल करके लंबे समय तक लसिथ मलिंगा की तरह इस्तेमाल कर सकती थी। क्योंकि मुझे लगता है कि मार्को जानसेन में आईपीएल में 10 साल के लिए शुरुआती गेंदबाज बनने की क्षमता है।”

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने स्कॉट स्टायरिस ने हालांकि स्वीकार किया कि वह प्रोटियाज गेंदबाज से काफी प्रभावित थे। उनका मानना ​​है कि उनकी 6 फीट 8 इंच की कदकाठी काफी अच्छी है जो आने वाले वर्षों में उन्हें बहुत उपयोगी गेंदबाज बना देगी।

मार्को जानसेन का पहले मैच में प्रदर्शन अभूतपूर्व : स्कॉट स्टायरिस

मार्को जानसेन स्कॉट स्टायरिस मुंबई इंडियंस MI

“मुझे लगा कि यह एक अभूतपूर्व प्रदर्शन था। मैंने उनको बहुत नहीं देखा है। मैंने पार्थिव पटेल से पूछा, जिनके पास मार्को के साथ प्रैक्टिस का थोड़ा सा अनुभव है। मेरे हिसाब से वह अविश्वसनीय रूप से प्रभावशाली हैं। मार्को जानसेन ने 143 मीटर प्रति घंटे की रफ्तार को छुआ है, यदि उसे गति मिली है तो उनको लंबाई के कारण उछाल मिलने वाली है। स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में स्कॉट स्टायरिस ने कहा।

फिलहाल पहले मैच में हार के बाद अब मुंबई (MI) का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) से होने वाला है। केकेआर ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था।

Related Articles

Leave a Comment