Site icon स्पोर्ट्स जागरण

ज़िम्बाब्वे की जीत के बाद जानिए क्या है T20 वर्ल्ड कप के Points Table का हाल

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बुधवार को खेले गए दोनों मैचों में बारिश ने अहम भूमिका निभाई। सुपर 12 के पहले गेम में, बारिश के कारण आयरलैंड ने डीएलएस पद्धति के माध्यम से इंग्लैंड पर पांच रन से जीत दर्ज की।

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच भी उसी स्टेडियम में होना था, लेकिन बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके वह धुल गया।

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप 1 में श्रीलंका को सात विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2022 की अपनी पहली जीत दर्ज की।

ऑस्ट्रेलिया के अलावा, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, इंग्लैंड और आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप 1 में जीत दर्ज की है। आपको बता दे कि ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, इंग्लैंड, आयरलैंड और अफगानिस्तान है।

वहीं ग्रुप बी में बांग्लादेश, भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, पाकिस्तान और नीदरलैंड शामिल है। तो हम आपको ग्रुप 1 और ग्रुप 2 के पॉइंट्स टेबल की स्थि‍ति के बारे में बताएंगे जो टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ-साथ बदलेगी।

ग्रुप 1 पॉइंट्स टेबल

टॉप पर केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम शामिल है। उन्होंने अभी तक 2 मैच खेले है जिसमें से एक में जीत और एक बारिश के कारण रद्द हो गया है। उनके अभी 3 पॉइंट्स और +4.450 का नेट रनरेट है।

ग्रुप 1 की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर श्रीलंका की टीम है। उन्होंने अभी तक 2 मैच खेले है जिसमें से उन्हें एक में जीत और एक में हार झेलनी पड़ी है। उनके 2 पॉइंट और +0.450 का नेट रन रेट है।

तीसरे स्थान पर इंग्लैंड है। उन्होंने अभी तक 2 मैच खेले है जिसमें से एक में जीत और एक में डकवर्थ लुइस नियम के तहत हार मिली है। इंग्लैंड के अभी 2 पॉइंट है और उनका नेट रनरेट +0.239 है।

ग्रुप 1 की पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर आयरलैंड ने अपना कब्जा जमाया है। उन्होंने अभी तक खेले 2 मैचों में एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। उनके 2 पॉइंट और -1.169 का नेट रनरेट है।

ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक खेले 2 मैचों में एक जीत और एक हार के साथ ग्रुप 1 की पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर जगह बनाई है। उनके अभी 2 पॉइंट्स और -1.555 है।

छठे स्थान पर मोहम्मद नबी की कप्तानी वाली अफगानिस्तान की टीम काबिज है। उन्होंने अभी तक 2 मैच खेले है जिसमें से एक में हार और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। उनके अभी एक पॉइंट और -0.620 का नेट रनरेट है।

ग्रुप 2 पॉइंट्स टेबल

ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर शाकिब अल हसन की कप्तानी वाली बांग्लादेश की टीम है। उन्होंने अभी तक 2 मैच खेले है और एक हारा एक जीता हैं। उनके अभी 2 पॉइट है।

पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर भारत है। उन्होंने अभी तक 2 मैच ही खेले है और दोनों अपने नाम किया है। उनके अभी 4 पॉइंट है।

दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है। उन्होंने अभी तक दो मैच खेले है वो भी एक मैच जीते है जबकि एक बारिश के कारण रद्द हो गया था। उनका अभी 3 पॉइंट है।

ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर जिम्बाब्वे है। उन्होंने अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला जो बारिश के कारण रद्द हो गया था। फिर उन्होंने पाकिओ को हरा दिया। उनके अभी 3 पॉइंट है।

बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है। उन्होंने पहला मैच भारत के खिलाफ खेला और उसमें उन्हें हार मिली है। फिर ज़िम्बाब्वे से भी हार गए।

पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर नीदरलैंड की टीम है। उन्होंने अभी तक दो मैच खेला है जिसमें दोनों में हार झेलनी पड़ी है।