Site icon स्पोर्ट्स जागरण

RR vs MI मैच 30, IPL 2021 : राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, प्लेइंग XI , Dream 11 टीम, दोनों टीमों की तुलना, जानें पिच रिपोर्ट, कब और कहां खेला जाएगा मैच

RR vs MI : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे चरण का 51वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार को शारजाह में शाम 7:30 से खेला जाएगा।

जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम 12 मैचों में 10 अंकों के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर है। वहीं इतने ही अंकों के साथ MI सातवें स्थान पर काबिज़ है लेकिन बेहतर नेट रन रेट की वज़ह से राजस्थान मुंबई से एक पायदान ऊपर है। 

Head to Head : RR vs MI

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक 24 मैच हुए है। जिनमें से 12 मैच मुंबई ने जीते है और 11 मैच राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किये है।

वहीं एक मैच का रिजल्ट नहीं निकला था। इस सीज़न की शुरुआत में मुंबई पहले चरण में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा चुकी है। वहीं इन दोनों के बीच पिछले 7 मैचों में राजस्थान ने 5 में जीत हासिल की है। 

टीम न्यूज़ : RR vs MI

मुंबई इंडियंस (MI)

यूएई में आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में MI ने बहुत ख़राब प्रदर्शन किया है। बात करें यहाँ खेले गए पिछले 5 मैचों की तो उसमें से टीम को 4 मैचों में हार मिली हैं। मुंबई की सबसे बड़ी चिंता का कारण उसका मिडिल आर्डर है चाहे वो पोलार्ड हो, हार्दिक हो , ईशान किशन हो या फ़िर सूर्यकुमार यादव कोई भी रन नहीं बना पा रहा है।

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज़्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाये है। उन्होंने 11 मैचों में 124.90 के स्ट्राइक रेट से 341 रन बनाये है। जिसमें उन्होंने एक अर्धशतक भी जड़ा है। इसके अलावा क्विंटन डी कॉक ने 11 मैचों में 116.01 की स्ट्राइक रेट  से 297 रन बनाये है।

इन दोनों सलामी बल्लेबाज़ों के अलावा मुंबई इंडियंस का कोई भी बल्लेबाज़ रन नहीं बना पा रहा है। वहीं गेंदबाज़ी मुंबई इंडियंस की बढ़िया है। जसप्रीत बुमराह ने इस आईपीएल में 12 मैचों में 7.59 के इकॉनमी रेट के साथ सबसे ज़्यादा विकेट लेने के मामलें में चौथे स्थान पर काबिज़ है।

वहीं स्पिनर राहुल चाहर भी 11 मैचों में 7.39 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट ले चुके है। मुंबई इंडियंस को वापसी करनी है तो उसके बल्लेबाज़ों को रन बनाने होंगे और हम सबको पता है कि मुंबई के बल्लेबाज़ फॉर्म में आ जाये तो क्या कर सकते है। 

राजस्थान रॉयल्स 

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जिस तरीके से अपने आखिरी मैच में चेन्नई को हराया वो काबिलेतारीफ है।190 रन के टारगेट को उन्होंने आसानी से जीत लिया राजस्थान की तरफ़ से कप्तान संजू  12 मैचों में 139.53 की स्ट्राइक रेट  से 480 रन बनाये है।

इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए है। राजस्थान की भी समस्या उनका मिडिल आर्डर ही है। अगर राजस्थान वैसा ही प्रदर्शन को दोहराती है जैसा उन्होंने चेन्नई के ख़िलाफ़ किया तो मुंबई के लिए मुश्किल हो सकती है। गेंदबाज़ी में मुस्तफिजुर रहमान, चेतन साकरिया, कार्तिक त्यागी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। 

RR vs MI मैच डिटेल्स

मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 5 अक्टूबर को भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा और इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, डिज़नी + हॉटस्टार पर होगा। 

पिच रिपोर्ट : RR vs MI

इस सीज़न में शारजाह की पिच धीमी रही है।शारजाह में इस सीजन के छह मैचों में से चार में दूसरे स्थान पर बल्लेबाज़ी करने वाली टीमों ने मैच जीता है। 

RR vs MI की संभावित प्लेइंग XI

RR की प्लेइंग इलेवन में ज़्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।

 राजस्थान की टीम : एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, ए सिंह, मयंक मार्कंडे, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान। 

MI संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (c), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर-नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

RR vs MI प्रेडिक्शन : फॉर्म के आधार पर 50-50 का मुकाबला