Home / Stats / अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में जीत हासिल करने वाले Top 5 कप्तान

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में जीत हासिल करने वाले Top 5 कप्तान

Updated On:

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले Top 5 कप्तान: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर एक खिलाड़ी का सपना होता है कि एक दिन वह अपने देश की टीम का कप्तान बनेगा। विश्व क्रिकेट के इतिहास में बहुत से खिलाड़ियों ने अपने देश की कमान संभाली है। कुछ खिलाड़ियों ने लंबे समय तक कप्तानी की तो कई खिलाड़ियों ने ने छोटे अंतराल के लिए कप्तानी करी। एक अच्छा कप्तान वो होता जो पूरी टीम के साथ लेकर चले और बुरे प्रदर्शन के बाद भी अपनी टीम का हौसला पस्त न होने दे।

यह भी पढ़ें : केदार जाधव के करियर की Top 5 एकदिवसीय पारियां

एक टीम तब तक सफल नही हो सकती जब तक उसके पास एक बेहतरीन कप्तान न हो। विश्व क्रिकेट में कुछ ही ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी के बलबूते पर नाम कमाया है। जिनकी कप्तानी के बल पर ही उनकी टीम ने विपक्षी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इस आर्टिकल में टॉप 5 कप्तानों के बारे में बताएंगे जिन्होने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत दर्ज की।

आइए देखें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले Top 5 कप्तान कौन हैं :

5. विराट कोहली ने कप्तान के रूप में 135 मैच जीते हैं

Virat Kohli becomes third captain to lead India in 200 international matches | Cricket News - Times of India

विराट कोहली इस दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले Top 5 कप्तान की लिस्ट में विराट पांचवे स्थान पर हैं। भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली। विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की जब बात होती है तब विराट कोहली का नाम उसमें हमेशा आता है।

लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम है कि विराट विश्व के बेहतरीन कप्तानों में से एक हैं। विराट ने 213 मुकाबलों में भारत की कप्तानी की है, जिसमे से उन्होने 135 मुकाबलों में जीत हासिल की है। इस वजह से उनका जीत प्रतिशत 63.38 है। विराट की कप्तानी भारत ने हर प्रारूप में अपने प्रदर्शन को बेहतर ही किया।

4. एलन बॉर्डर की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 139 मैच जीते हैं

Australia's first World Cup win | Cricket | ESPNcricinfo.com

एलन बॉर्डर की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने विश्व में अपना लोहा मनवाया। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में बॉर्डर का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 271 मुकाबलों में कप्तानी की, जिसमें से 139 मे उन्हें जीत मिली।

उनके इसी प्रदर्शन की वजह से उनका जीत प्रतिशत 51.29 है। 1982 में एलन बॉर्डर को विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर के खिताब से भी नवाजा गया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों में एलन बॉर्डर चौथे स्थान पर हैं।

3. ग्रीम स्मिथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों में तीसरे नंबर पर

Assessing Graeme Smith's Record Amongst Test Cricket's Greatest Captains | Bleacher Report | Latest News, Videos and Highlights

दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ को शानदार कप्तान के रूप में याद किया जाता है। उनकी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट प्रारूप में अपना अलग ही दबदबा कायम किया। ग्रीम स्मिथ ने 286 मुकबलों में कप्तानी की है जिसमे से 163 में उन्हें जीत मिली है।

स्मिथ के नाम बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड भी दर्ज है। ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने अपना सुनहरा समय गुज़ारा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों में स्मिथ तीसरे नंबर पर हैं।

2. एमएस धोनी ने कप्तान के रूप में 178 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में जीत हासिल की है

महेंद्र सिंह धोनी भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान हैं

भारत के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों में दूसरे स्थान पर हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20, वनडे वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफ़ी अपने नाम की है। इसके अलावा धोनी ने भारतीय टीम को न्यूजीलैंड को 2009 में टेस्ट सीरीज भी जिताई थी।

भारत ने धोनी की कप्तानी में कुल 332 मैच खेले हैं और 178 में जीत हासिल की है। धोनी का जीत प्रतिशत 53.61 है। धोनी हमेशा से ही टीम में युवाओं को मौका देने के लिए जाने जाते हैं। भारत ने धोनी की कप्तानी में विश्व में अपनी एक नई पहचान बनाई है।

धोनी की कप्तानी में टेस्ट प्रारूप में टीम का प्रदर्शन विदेशों में उतना अच्छा नहीं रहा लेकिन घर पर उन्होंने टीम इंडिया को एक अलग ही लेवल प्राप्त करने में मदद की। इसके अलावा धोनी सीमित ओवरों के प्रारूप में बतौर कप्तान बहुत ही चतुर माने जाते थे और उनकी खेल की समझ को हर कोई सराहता है।

1. रिकी पोंटिंग (220) हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान

रिकी पोंटिंग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान हैं

विश्व में सफल कप्तानों में पहले स्थान पर रिकी पोंटिंग का नाम आता है। रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने अपना सुनहरा समय बिताया है। पोंटिंग ने 324 मैच में कप्तानी की है, जिसमें से 220 में उन्हें जीत मिली थी। उनका जीत प्रतिशत 67.9 है।

रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम सबसे मजबूत मानी जाती थी, और उस समय ऑस्ट्रेलिया ने पूरे विश्व पर राज किया था। पोंटिंग ने बतौर कप्तान दो विश्व कप भी जीते। रिकी पोंटिंग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।

Leave a Comment