Site icon स्पोर्ट्स जागरण

Watch Video : बल्लेबाजों सावधान! सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने प्रैक्टिस सेशन में लगाई यॉर्कर्स की झड़ी

आईपीएल 2021 का बचा हुआ संस्करण जल्द ही शुरू होने वाला है। इसी के पहले टीमों के ज्यादातर खिलाड़ी अभ्यास में लग चुके हैं। इस दौरान अर्जुन तेंदुलकर ने गेंदबाजी करते हुए जबरदस्त तरीके से निशाने लगाए। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन और मार्को जानसेन की गेंदबाजी करते हुए एक शानदार वीडियो सामने आई है।

अर्जुन तेंदुलकर और मार्को जानसेन ने लगाए जबरदस्त निशाने


वीडियो में उन्होंने क्रीज के करीब एक बैटिंग ग्लव्ज रखे और दोनों ने गेंदबाजी के लिए रन-अप लिया। इस दौरान उनका लक्ष्य उस ग्लव पर निशाना लगाना था। पहले मार्को जानसेन ने जबरदस्त तरीके से गेंद डाली लेकिन उनका निशाना विकेट्स पर नहीं लगा।

वो क्रीज पर मौजूद ग्लव्ज पर निशाना ही नहीं लगा पाए।इसके बाद अर्जुन तेंदुलकर की बारी आई। उन्होंने भी एक लंबा रन-अप लिया। उनका गेंदबाजी एक्शन काफी शानदार रहा।

मार्को का निशाना नहीं लगा लेकिन इस खिलाड़ी ने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से प्रभावित किया। अर्जुन का निशाना ग्लव पर लग गया और उन्होंने इसके बाद जश्न मनाया।

दोनों ने एक-एक बार फिर प्रयास किया। इस मौके पर साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज का निशाना सही तरह से लग गया, वहीं अर्जुन तेंदुलकर की गेंद स्टंप्स पर जाकर लगी। मार्को जेन्सन और अर्जुन तेंदुलकर ने तीसरी बार भी कोशिश की और इस बार दोनों ही सफल रहे।

दोनों ही गेंदबाजों ने सही तरह से निशाना लगाया जो सीधा जाकर ग्लव पर लगा। मुंबई इंडियंस के यह दोनों गेंदबाज जबरदस्त तरीके से अपनी गेंदबाजी को बेहतर करने में पसीना बहा रहे हैं।

मुंबई के पास काफी अच्छा कोचिंग स्टाफ है और इस वजह से अगर दोनों खिलाड़ी नेट्स में प्रभावित करते हैं तो उन्हें टीम में जगह भी मिल सकती है।

आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर और मार्को जेन्सन दोनों ही खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस ने पिछले ऑक्शन में खरीदा था। आईपीएल 2021 के पहले सत्र में अर्जुन तेंदुलकर को मौका नहीं मिल पाया।

दूसरी ओर मार्को जेन्सन ने इस टीम के लिए दो मैच खेले हैं और इस दौरान वो दो विकेट्स लेने में सफल रहे हैं। अगर दोनों ही तेज गेंदबाज इसी तरह प्रभावित करते जाएंगे तो उन्हें टीम में जगह जरूर मिल जाएगी।