Home / WWE / रोमन रेंस के लिए इस समय WWE में 3 Dream मैच
WWE

रोमन रेंस के लिए इस समय WWE में 3 Dream मैच

Published On:

जॉन सीना और अंडरटेकर के WWE टेलीविजन पर नजर नहीं आने पर भी अगर कोई दर्शकों को WWE से जोड़े हुए है तो वह हैं रोमन रेंस। रोमन रेंस ने अपने सिंगल्स करियर में पहली बार एक हील रेसलर का गिमिक अपनाया है और उन्होंने इसे पूरी निपुणता के साथ निभाया है।

हील टर्न से पहले लगातार कुछ सालों से रोमन रेंस को एरीना में बोरिंग के चैंट्स के साथ बू किया जाता था। हालांकि अब हील टर्न के बाद सब कुछ बदल से गया है। रोमन रेंस एक साल से चैंपियन बने हुए हैं पर उनके किरदार ने कभी भी हमें उबाया नहीं किया है। रोमन ने जे उसो, सिजेरो, डेनिएल ब्रायन, ड्रू मैकइंटायर और एज जैसे सुपरस्टार्स से मुकाबला किया है और सभी को हराने में सफलता प्राप्त की है।

अब जबकि रेंस किसी बड़ी फ़्यूड में शामिल नहीं हैं, आइये एक नजर डालते हैं रोमन रेंस के लिए आने वाले समय में 3 ड्रीम मैच/फ़्यूड पर :

3. द ट्राइबल चीफ बनाम एडम कोल

Roman Reigns vs Adam Cole

पिछले कुछ समय से एडम कोल के मेन रोस्टर पर आने की चर्चाएं जोरों पर हैं। एडम कोल ने WWE के मेन रोस्टर पर 2019 सर्वाइवर सीरीज के बिल्ड अप के दौरान पहली बार कदम रखा था और एक क्लासिक मैच में डेनियल ब्रायन को हराया था।

माना जा रहा है कि NXT में लगभग सबकुछ हासिल कर चुके एडम कोल को स्मैकडाउन में ड्राफ्ट करने की प्लानिंग WWE कर रही है। रोमन पहले ही एडम कोल के खिलाफ मैच की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं। अगर कोल मेन रोस्टर में आते हैं तो ये मैच जरूर होने वाला है।

ऐसे में एडम कोल की भिड़ंत यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस से हो सकती है। कोल NXT में हील ग्रुप द अनडिस्प्यूटेड एरा के सदस्य हैं और इस समय रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े हील रेसलर हैं। एडम कोल और रोमन रेंस की हील बनाम हील स्टोरीलाइन दर्शकों को काफी रास आयेगीं। इस फ़्यूड से एडम कोल को बड़ा पुश मिलेगा और उनके करियर को काफी फायदा मिलेगा।

2. रोमन रेंस बनाम द फीन्ड ब्रे वायट

रोमन रेंस बनाम ब्रे वायट

द फ़ीन्‍ड ब्रे वायट काफी समय से WWE TV पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। रैंडी ऑर्टन के खिलाफ मैच में अप्रत्याशित हार के बाद से सिर्फ एलेक्सा ब्लिस ही TV पर नजर आ रही हैं। भले ही ब्रे वायट रॉ में ड्राफ्ट किये गए हों, लेकिन उनके द फ़ीन्‍ड किरदार के लिए स्मैकडाउन में आकर रोमन रेंस से लड़ना कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी।

ब्रे वायट ने अपना यूनिवर्सल टाइटल रोमन रेंस के हाथों गंवाया था और उन्हें अभी तक उनका रीमैच नहीं मिला है। हम पहले ही देख चुके हैं कि कैसे ब्रे वायट अपने पुराने प्रतिद्वंदियों से एक एक करके बदला ले रहे हैं। रोमन रेंस भी द शील्ड के दिनों में ब्रे वायट के दुश्मनों में से एक हैं। इन दोनों ही कारणों से यह मैच हो सकता है।

1. सेथ रोलिंस बनाम रोमन रेंस (द मसीहा बनाम द ट्राइबल चीफ)

Roman vs Rollins

रोमन रेंस बनाम सेथ रोलिंस की कई स्टोरीलाइन हम सब पहले देख चुके हैं ऐसे में आपके मन में सवाल जरूर उठेगा की हम रेंस बनाम सेथ रोलिंस स्टोरीलाइन को ड्रीम फ़्यूड के रूप में क्यों बता रहे हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पहले जब भी रोमन रेंस बनाम सेथ रोलिंस की भिड़ंत हुई थी, रोलिंस एक हील और बिग डॉग एक फेस रेसलर के रूप में काम कर रहे थे।

लेकिन इस बार दोनों ही अहंकार भरे हील रेसलर्स का किरदार निभा रहे हैं और अगर इनकी भिड़ंत हुई तो यह दोनों किसी हद तक जा सकते हैं। WWE में दर्शकों की वापसी के बाद द ट्राइबल चीफ बनाम मसीहा सेथ रोलिंस की स्टोरी लाइन हो सकती है क्योंकि WWE काफी समय से इन दोनों के बीच का एक एंगल टीज कर रही है।

Leave a Comment