बिजनेसमैन और आईपीएल टीम आरसीबी के पूर्व मालिक, विजय माल्या ने हाल ही में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है।
2011 से 2017 तक बैंगलोर स्थित फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे गेल की बिजनेस टाइकून के साथ अच्छी दोस्ती है।
https://twitter.com/TheVijayMallya/status/1539402382022410240?
विजय माल्या ने ट्वीट करते हुए लिखा- “इस दुनिया के बॉस, मेरे अच्छे दोस्त क्रिस्टोफर हेनरी गेल के साथ मिलकर अच्छा लगा।
जब से मैंने उन्हें आरसीबी के लिए चुना था, तब से लेकर अब तक हमारी बेहतरीन दोस्ती बनी हुई है। अब तक लिए हर खिलाड़ी में सबसे बेस्ट।”
वहीं इन दोनों के मुलाकात की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग भी ट्वीट करते हुए इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे है।
इस तस्वीर पर एक यूजर ने ट्वीट करते हुए विराट कोहली की तरफ से लिखा, “लगता है हमारी तपस्या में कोई कमी रह गई।”
https://twitter.com/shaitaankhopdi/status/1539447011379773450?
शिवम नाम के एक यूजर ने लिखा, “आप मेरी प्रेरणा हैं।”
https://twitter.com/shivamnov24/status/1539402687409582080?
एक अन्य यूजर ने विजय माल्या का मजाक बनाते हुए ट्वीट किया और लिखा, “कभी अपने दूसरी बेस्ट फ्रेंड भारतीय स्टेट बैंक से भी मिल लिया कीजिये।”
https://twitter.com/TrollerBabua/status/1539423945664827393?
एक यूजर ने विजय माल्या पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए विजय माल्या को “भगोड़ा” करार दिया।
https://twitter.com/roushan_narayan/status/1539432912806092801?
स्नेहा नाम की एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “माल्या अंकल मुझे भागना सिखा दो।”
https://twitter.com/monstrr_girl/status/1539452756737630208?
एक अन्य यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “समय”
https://twitter.com/jethalal_babita/status/1539435696955727872?
सईद नाम के एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “घर आजा परदेशी तुजे देश बुलाये रे।”
https://twitter.com/0851741e741a429/status/1539409971888246785?
संजय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, “किंगफिशर कैलेंडर को बेसब्री से मिस कर रहे है जल्द भारत आएं।”
https://twitter.com/sanjayjalan01/status/1539404677044834305?
https://twitter.com/Thomaspokharel1/status/1539429999408992256?
क्रिस गेल ने आईपीएल में आरसीबी के लिए किया है शानदार प्रदर्शन
क्रिस गेल 2011 में आरसीबी में शामिल हुए और 2017 तक फ्रेंचाइजी के लिए खेले। इस दौरान उन्होंने 91 मैच खेले और 154.40 के स्ट्राइक रेट से 3420 रन बनाये।
इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 21 अर्द्धशतक देखने को मिले हैं। उन्होंने आरसीबी के लिए 2013 में नाबाद 175 रनों की शानदार पारी खेली, जो टूर्नामेंट के इतिहास में किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च स्कोर है।
वैसे गेल ने आईपीएल में 142 मैच खेले है और 148.96 के स्ट्राइक रेट के साथ 4965 रन अपने खाते में जोड़े है। आईपीएल में उनके नाम 6 शतक और 31 अर्धशतक दर्ज है।
वहीं गेल ने पार्ट टाइम गेंदबाजी करते हुए 7.9 के इकॉनमी रेट के साथ 18 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में हिस्सा नहीं लिया था।
बाएं हाथ के बल्लेबाज के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाये तो उन्होंने 79 मैच खेले है और 137.51 रेट के साथ 1899 रन अपने नाम किये है। इस दौरान वो 2 शतक और 14 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।