आईपीएल 2021 : मुंबई इंडियंस को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान, बताया क्या है सबसे बड़ी कमजोरी
  • Home
  • About us
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • GDPR Policy
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Monday, May 29, 2023
No Result
View All Result
स्पोर्ट्स जागरण
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

आईपीएल 2021 : मुंबई इंडियंस को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान, बताया क्या है सबसे बड़ी कमजोरी

Neetish Kumar Mishra by Neetish Kumar Mishra
September 17, 2021
in News
0

आकाश चोपड़ा का मानना ​​​​है कि मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में और टीमों पर हावी रहेगी। हालांकि, उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि मुंबई के पास सिर्फ एक समस्या का क्षेत्र है जिसे सही करना टीम लिए अतिआवश्यक होगा।

आईपीएल 2021 के पहले भाग में मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब रही। उन्हें अपने पहले पांच मैचों में से तीन में हार का सामना करना पड़ा और दो में जीत हासिल की।

अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में, आकाश चोपड़ा ने बताया कि मुंबई इस बार धीमी शुरुआत नहीं कर सकती। उन्होंने कहा:

“मुंबई इंडियंस इस समय नंबर 4 पर है, वह स्थान उन्हें शोभा नहीं देता। मुंबई  की बस एक ही समस्या है कि वे एक नया टूर्नामेंट बहुत धीरे शुरू करते हैं, उन्हें इस समस्या का समाधान ढूंढना होगा।”

हालांकि, भारत के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि ऐसा लगता है कि मुंबई इंडियंस ने सभी स्थानों को ठीक से भर लिया है और टीम बहुत संतुलित नज़र आ रही है। चोपड़ा ने कहा:

 ” वे विदेशी खिलाड़ियों का चयन करते हैं। अगर वे चाहते हैं, तो मुंबई इंडियंस वो टीम है जिसे चार विदेशी खिलाड़ियों को खिलाने की आवश्यकता नहीं है।”

मुंबई के पास निश्चित रूप से कई बहुत अच्छे भारतीय खिलाड़ी हैं और भारतीय लाइनअप में काफी गहराई है। मुंबई इंडियंस के खेमे से छह खिलाड़ी टी20 कप के लिए टीम इंडिया के सदस्य होंगे।

मुंबई इंडियंस

“मुंबई इंडियंस सभी विपक्षी टीमों को दबाव में ज़रूर डालेगी” – आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा को उम्मीद है कि आईपीएल 2021 के यूएई चरण में मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीम होगी। उन्होंने विस्तार से बताया:

” मुंबई इंडियंस वास्तव में सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक हैं। यदि हम फ्रैंचाइज़ी क्रिकेटर की बात करें तो शायद दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम है। वे विपक्षी टीम पर दबाव डालकर हावी होंगे।”

आकाश चोपड़ा के मुताबिक मुंबई के पास अपने इन-फॉर्म कप्तान रोहित शर्मा सहित कई स्टार भारतीय खिलाड़ी हैं। चोपड़ा ने कहा:

“रोहित शर्मा जिस तरह की फॉर्म में है वह शानदार है। वह टीम के कप्तान है। ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, राहुल चाहर ये सभी खिलाड़ी विश्व कप टीम में हैं। मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह, कुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या भी मौजूद हैं।”

क्रुणाल पंड्या टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम में शामिल नहीं हैं लेकिन वे टी20 क्रिकेट के एक शानदार खिलाड़ी हैं। जबकि कायरन पोलार्ड, क्विंटन डी कॉक और ट्रेंट बाउल्ट की जगह प्लेइंग इलेवन में निश्चित हैं।

चौथे विदेशी खिलाड़ी के रूप में मुंबई इंडियंस के पास एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर-नाइल और मार्को जेन्सन का विकल्प मौजूद है।

Tags: 2021आकाश चोपड़ाइंडियन प्रीमियर लीग (IPL)मुंबई इंडियंस (MI)
Previous Post

ब्रेकिंग न्यूज़: विराट कोहली ने लिया चौंकाने वाला निर्णय, छोड़ी टी20 में भारतीय टीम की कप्तानी

Next Post

CSK vs MI मैच 30, IPL 2021 : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, प्लेइंग XI , Dream 11 टीम, दोनों टीमों की तुलना, कब और कहां खेला जाएगा मैच, पिच रिपोर्ट

Neetish Kumar Mishra

Neetish Kumar Mishra

Next Post

CSK vs MI मैच 30, IPL 2021 : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, प्लेइंग XI , Dream 11 टीम, दोनों टीमों की तुलना, कब और कहां खेला जाएगा मैच, पिच रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Links

  • About us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • GDPR Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Sports Jagran Owned by : Vaibhav Digital Ventures

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • GDPR Policy
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2021 Sports Jagran Owned by : Vaibhav Digital Ventures