आशीष नेहरा ने आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस की स्थिति को लेकर दिया बड़ा बयान
  • Home
  • About us
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • GDPR Policy
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Monday, October 2, 2023
No Result
View All Result
स्पोर्ट्स जागरण
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

आशीष नेहरा ने आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस की स्थिति को लेकर दिया बड़ा बयान

Neetish Kumar Mishra by Neetish Kumar Mishra
September 16, 2021
in News
0

मुंबई इंडियंस को आईपीएल के इतिहास की सबसे शानदार टीम माना जा सकता है। जल्द ही आईपीएल 2021 की एक बार फिर शुरुआत होने वाली है। इस प्रतियोगिता में मुंबई इंडियंस अभी अंकतालिका में चौथे स्थान पर है।

वो हमेशा शुरुआती मैचों में संघर्ष करते हैं लेकिन बाद में उनके प्रदर्शन में सुधार आता है। कई सारे दिग्गज इस टीम की प्रशंसा करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में आशीष नेहरा ने भी 5 बार के चैंपियंस के बारे में बात की और उनकी तारीफ की।

आशीष नेहरा ने मुंबई इंडियंस की जबरदस्त तरीके से तारीफ कीमुंबई इंडियंस

आशीष नेहरा ने मुंबई इंडियंस की जमकर तारीफ की। उन्होंने इस दौरान कहा कि पिछले 5-6 सालों में ऐसे पल काफी कम आए हैं जब मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स खतरनाक दिखाई नहीं दिए हो। उन्होंने कहा कि टीम ने इस तरह का स्क्वाड तैयार करने के लिए काफी कठोर परिश्रम किया।

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने बताया कि वो सारी चीज़ें टिक करने की कोशिश करते हैं और इसी वजह से उनकी टीम ताकतवर बनती है। इसके अलावा उनका मानना था कि मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा सपोर्ट स्टाफ जमा किया है।

आशीष नेहरा ने आगे बताया कि यह टीम अपने नए खिलाड़ियों का साथ देती हैं और इसी दौरान अनुभव और अनुभवी खिलाड़ियों का भी सम्मान करती है। इसके अलावा दिग्गज ने मुंबई इंडियंस के अहम खिलाड़ी कायरन पोलार्ड की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि पोलार्ड ने पिछले कुछ सालों में जो किरदार निभाया है, वो जबरदस्त रहा है। नेहरा का मानना था कि जिस तरह से पोलार्ड खुद को ग्राउंड पर लेकर चलते हैं और अपने साथियों के साथ समय बिताते हैं, वो खास चीज़ है क्योंकि वो एक विदेशी खिलाड़ी हैं।

आशीष नेहरा के अनुसार सभी की निगाहें हार्दिक पंड्या पर रहने वाली हैं क्योंकि अब वो गेंदबाजी शुरू कर देंगे। उनका कद थोड़ा ऊपर-नीचे रहा है। मुंबई इंडियंस भी इसी पर अपनी नजर रखेंगे।

इस दिग्गज का मानना है कि जब हार्दिक पंड्या और कायरन पोलार्ड के बल्ले से रन्स आते हैं तो बड़ी टीमें भी मुश्किलों में आ जाती है। नेहरा ने मुंबई इंडियंस की तारीफ की है। देखा जाए तो यह टीम अपने प्रदर्शन की वजह से तारीफ की हक़दार भी है।

Previous Post

दुनियां के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज डेविड मलान ने वर्ल्ड कप से पहले भारतीय गेंदबाजों को लेकर दिया बड़ा बयान

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज़: विराट कोहली ने लिया चौंकाने वाला निर्णय, छोड़ी टी20 में भारतीय टीम की कप्तानी

Neetish Kumar Mishra

Neetish Kumar Mishra

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज़: विराट कोहली ने लिया चौंकाने वाला निर्णय, छोड़ी टी20 में भारतीय टीम की कप्तानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Links

  • About us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • GDPR Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Sports Jagran Owned by : Vaibhav Digital Ventures

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • GDPR Policy
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2021 Sports Jagran Owned by : Vaibhav Digital Ventures