जॉनी बेयरस्टो ने जड़े ताबड़तोड़ 91* रन, इंग्लैंड को संकट से निकाला बाहर
  • Home
  • About us
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • GDPR Policy
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Monday, August 15, 2022
No Result
View All Result
स्पोर्ट्स जागरण
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

जॉनी बेयरस्टो ने जड़े ताबड़तोड़ 91* रन, इंग्लैंड को संकट से निकाला बाहर

Navneet by Navneet
July 3, 2022
in News
0
जॉनी बेयरस्टो ने जड़े ताबड़तोड़ 91* रन, इंग्लैंड को संकट से निकाला बाहर

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले जा रहे है 5वें टेस्ट मैच में वापसी की। उन्होंने तीसरे दिन दिन के पहले सेशन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 200 रन बना लिए।

वहीं जब इंग्लैंड की टीम तीसरे दिन मैदान पर खेलने उतरी तो उनका स्कोर 5 विकेट खोकर 84 रन था। उस समय जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स क्रीज पर टिके हुए थे।

तीसरे दिन का पहला ओवर करने आये मोहम्मद शमी ने कोई रन नहीं दिया। इसके बाद इंग्लैंड के दोनों ही बल्लेबाजों ने धीमे-धीमे इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ाया।

इसके कुछ देर बाद दोनों ने रनों की रफ्तार में तेजी लाई। इन दोनों में बेयरस्टो ज्यादा आक्रामक दिखाई दिए। वो उस रूप में वापस आये जो रूप उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनाया था।

इस बीच 36 ओवर करने आये शमी की पहली गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स ने हवा में शॉट खेला जो सीधे शार्दुल ठाकुर के हाथ में गया लेकिन वो कैच पकड़ने में नाकाम रहे।

स्टोक्स उस समय 18 रन पर खेल रहे थे। वहीं इस दौरान बेयरस्टो ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

बेयरस्टो की यह पारी

पहली 64 गेंदें: 16 रन, स्ट्राइक रेट 25 (एक चौका)
अंतिम 17 गेंदें: 34 रन, स्ट्राइक रेट 200 (6 चौके)

भारत की तरफ से जब पारी का 38वां करने आये शार्दुल ठाकुर की तीसरी गेंद पर स्टोक्स हवा में शॉट खेला। स्टोक्स का ये शॉट सीधे भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह के हाथों में गया। हालांकि उन्होंने वो कैच छोड़ दिया।

इसके बाद स्टोक्स ने फिर ठाकुर की गेंद पर उसी दिशा में शॉट खेला लेकिन इस बार बुमराह ने कोई गलती नहीं कि और कैच पकड़ लिया।

इंग्लैंड के कप्तान को जो जीवनदान मिले वो उसका फायदा नहीं उठा सके। स्टोक्स ने 36 गेंद में 4 चौको की मदद से 25 रन की पारी खेली। उन्होंने छठे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की।

स्टोक्स के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे बिलिंग्स ने चौके के साथ अपना खाता खोला। हालांकि बेयरस्टो ने आक्रामक खेलना जारी रखा।

उन्होंने पारी का 42वां ओवर करने आये शार्दुल ठाकुर की शुरूआती दो गेंदों पर दो चौके जड़कर अपनी आक्रामकता की झलक दिखा दी।

इसके बाद बेयरस्टो ने अगले ओवर में 73 मीटर का छक्का भी मारा। वहीं इसके बाद पारी का 44वां ओवर करने आये शार्दुल ठाकुर को भी बेयरस्टो ने नहीं बक्शा।

उन्होंने उस ओवर में एक चौका और एक छक्का जड़ा। इसके बाद शार्दुल ठाकुर 46वां ओवर करने आये और उनकी पहली ही गेंद बेयरस्टो के पैड पर जाकर लगी।

अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया और बेयरस्टो ने तुरंत रिव्यु ले लिया और उसमें पता चल गया कि गेंद पैड पर टकराने से पहले बल्ले से लगकर गयी।

हालांकि 2 गेंद बाद ही बारिश आ गयी और मैच को रोकना पड़ गया। बारिश की वजह से जब खेल रोका गया तब इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट खोकर 200 रन था।

उस समय बेयरस्टो 91 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं बिलिंग्स 7 रन बनाकर खेल रहे थे। इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी कर ली है।

वो अब भारत के स्कोर से 216 रन पीछे है। इस सेशन में एकमात्र विकेट शार्दुल ठाकुर को मिला। इसके थोड़ी देर बाद अंपायर द्वारा लंच लेने का फैसला कर लिया गया।

Previous Post

2 महीने पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला खिलाड़ी करेगा कीवी टीम के लिए डेब्यू

Next Post

सिराज के 4 विकेट के बाद चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा अर्धशतक, भारत ने की भारी बढ़त

Navneet

Navneet

Next Post
सिराज के 4 विकेट के बाद चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा अर्धशतक, भारत ने की भारी बढ़त

सिराज के 4 विकेट के बाद चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा अर्धशतक, भारत ने की भारी बढ़त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Links

  • About us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • GDPR Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Sports Jagran Owned by : Vaibhav Digital Ventures

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • GDPR Policy
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2021 Sports Jagran Owned by : Vaibhav Digital Ventures