Home / News / आईपीएल 2022 में ऋषभ पंत का अभी अच्छा प्रदर्शन करना बाकी है- संजय मांजरेकर

आईपीएल 2022 में ऋषभ पंत का अभी अच्छा प्रदर्शन करना बाकी है- संजय मांजरेकर

Updated On:

आईपीएल 2022 में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। पंत ने इस सीजन में अभी तक 5 मैच खेले है और 146.94 की स्ट्राइक रेट के साथ 144 रन बनाये है।

अब पंत को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर का कहना है कि आईपीएल 2022 में उनकी बल्लेबाजी फॉर्म काफी अहम रहने वाली है।

पंत ने इस सीजन कुछ उपयोगी पारियां तो खेली हैं लेकिन उनके प्रदर्शन में कंसिस्टेंसी और आक्रामकता दोनों की कमी साफ दिखाई दी है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो पर बात करते हुए मांजरेकर ने बताया कि दिल्ली को मिडिल आर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दिल्ली की टीम ललित यादव पर ज्यादा निर्भर है जो सही नहीं है वो एक एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज नहीं है।

उन्होंने कहा, “ऋषभ पंत का अच्छा प्रदर्शन आना अभी बाकी है और पॉवेल की फॉर्म का भी ऐसा ही हाल है। ललित यादव बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों करते हैं लेकिन हम उन्हें स्पेशलिस्ट बल्लेबाज नहीं मान सकते।

इसलिए पंत का फॉर्म ढूंढना उनके लिए बहुत जरुरी है। पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर दोनों ही अच्छा कर रहे हैं और अगर वे जल्दी आउट हो जाते हैं तो दिक्कत हो सकती हैं।

कुलदीप यादव की वापसी अभी तक इस सीजन की कहानी रही है- संजय मांजरेकर

आईपीएल 2022 में कुलदीप यादव ने दिल्ली की तरफ से अभी तक 5 मैच खेले है और 8.24 के इकॉनमी रेट से 11 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है।

कुलदीप के इस शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए संजय मांजरेकर ने कहा कि, “कुलदीप यादव की वापसी सीजन की अब तक की कहानी रही है।

ब्रेबोर्न स्टेडियम में उनके लिए एक टेस्ट होगा और यह देखना बाकी है कि क्या वह युजवेंद्र चहल की तरह प्रभाव डाल पाने में कामयाब होते है या नहीं।”

यह चाइनामैन स्पिनर पिछले कुछ सीजन से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा था लेकिन ज्यादा मौके ना मिलने के कारण उनके आईपीएल करियर पर भी खतरा बढ़ता जा रहा था।

हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने उनको लेकर कहा है कि जब वह केकेआर की टीम में थे तो उन्हें खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले है।

रिकी पोंटिंग ने कहा, ”कुलदीप वास्तव में उस माहौल में रह रहे हैं जो हम उसके आसपास बनाने में लगे हुए हैं। हम उन्हें नीलामी में उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिएबहुत उत्सुक थे।

केकेआर में कुछ सीजन में, चक्रवर्ती, नरेन और यहां तक ​​कि शाकिब जैसे स्टार स्पिनरों की मौजूदगी में उन्हें वह खेलने के मौके नहीं मिले जिसके वो हकदार थे। वो आईपीएल के प्रमुख स्पिनरों में से एक हैं और अपने देश के लिए खेल रहे हैं।”

कुलदीप यादव के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 50 मैच खेले है और 8.27 के इकॉनमी रेट की मदद से 51 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

दिल्ली की टीम आज पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। यह मैच पहले ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा।

आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वॉड: ऋषभ पंत (कप्तान & विकेटकीपर), अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्खिया, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, अश्विन हेब्बर

अभिषेक शर्मा, कमलेश नागरकोटी, केएस भरत, मनदीप सिंह, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव , रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्तवाल, सरफराज खान।

Related Articles

Leave a Comment