Watch Video : बल्लेबाजों सावधान! सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने प्रैक्टिस सेशन में लगाई यॉर्कर्स की झड़ी
  • Home
  • About us
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • GDPR Policy
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Saturday, March 25, 2023
No Result
View All Result
स्पोर्ट्स जागरण
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

Watch Video : बल्लेबाजों सावधान! सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने प्रैक्टिस सेशन में लगाई यॉर्कर्स की झड़ी

Neetish Kumar Mishra by Neetish Kumar Mishra
September 2, 2021
in Video
0

आईपीएल 2021 का बचा हुआ संस्करण जल्द ही शुरू होने वाला है। इसी के पहले टीमों के ज्यादातर खिलाड़ी अभ्यास में लग चुके हैं। इस दौरान अर्जुन तेंदुलकर ने गेंदबाजी करते हुए जबरदस्त तरीके से निशाने लगाए। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन और मार्को जानसेन की गेंदबाजी करते हुए एक शानदार वीडियो सामने आई है।

अर्जुन तेंदुलकर और मार्को जानसेन ने लगाए जबरदस्त निशाने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)


वीडियो में उन्होंने क्रीज के करीब एक बैटिंग ग्लव्ज रखे और दोनों ने गेंदबाजी के लिए रन-अप लिया। इस दौरान उनका लक्ष्य उस ग्लव पर निशाना लगाना था। पहले मार्को जानसेन ने जबरदस्त तरीके से गेंद डाली लेकिन उनका निशाना विकेट्स पर नहीं लगा।

वो क्रीज पर मौजूद ग्लव्ज पर निशाना ही नहीं लगा पाए।इसके बाद अर्जुन तेंदुलकर की बारी आई। उन्होंने भी एक लंबा रन-अप लिया। उनका गेंदबाजी एक्शन काफी शानदार रहा।

मार्को का निशाना नहीं लगा लेकिन इस खिलाड़ी ने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से प्रभावित किया। अर्जुन का निशाना ग्लव पर लग गया और उन्होंने इसके बाद जश्न मनाया।

दोनों ने एक-एक बार फिर प्रयास किया। इस मौके पर साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज का निशाना सही तरह से लग गया, वहीं अर्जुन तेंदुलकर की गेंद स्टंप्स पर जाकर लगी। मार्को जेन्सन और अर्जुन तेंदुलकर ने तीसरी बार भी कोशिश की और इस बार दोनों ही सफल रहे।

दोनों ही गेंदबाजों ने सही तरह से निशाना लगाया जो सीधा जाकर ग्लव पर लगा। मुंबई इंडियंस के यह दोनों गेंदबाज जबरदस्त तरीके से अपनी गेंदबाजी को बेहतर करने में पसीना बहा रहे हैं।

मुंबई के पास काफी अच्छा कोचिंग स्टाफ है और इस वजह से अगर दोनों खिलाड़ी नेट्स में प्रभावित करते हैं तो उन्हें टीम में जगह भी मिल सकती है।अर्जुन तेंदुलकर

आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर और मार्को जेन्सन दोनों ही खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस ने पिछले ऑक्शन में खरीदा था। आईपीएल 2021 के पहले सत्र में अर्जुन तेंदुलकर को मौका नहीं मिल पाया।

दूसरी ओर मार्को जेन्सन ने इस टीम के लिए दो मैच खेले हैं और इस दौरान वो दो विकेट्स लेने में सफल रहे हैं। अगर दोनों ही तेज गेंदबाज इसी तरह प्रभावित करते जाएंगे तो उन्हें टीम में जगह जरूर मिल जाएगी।

Tags: अर्जुन तेंदुलकरइंडियन प्रीमियर लीग (IPL)मार्को जानसेन (Marco Jansen)मुंबई इंडियंस (MI)
Previous Post

बांग्लादेशी दिग्गज तमीम इक़बाल ने खेलने से किया इनकार, टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम के लिए बुरी खबर,

Next Post

जेम्स नीशम के व्यक्तित्व पर उठे गंभीर सवाल, लानत भेजने वाले पाकिस्तानी क्रिकेट ट्रोल को दिया करारा जवाब

Neetish Kumar Mishra

Neetish Kumar Mishra

Next Post

जेम्स नीशम के व्यक्तित्व पर उठे गंभीर सवाल, लानत भेजने वाले पाकिस्तानी क्रिकेट ट्रोल को दिया करारा जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Links

  • About us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • GDPR Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Sports Jagran Owned by : Vaibhav Digital Ventures

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • GDPR Policy
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2021 Sports Jagran Owned by : Vaibhav Digital Ventures