जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं कैप्टन कूल एमएस धोनी
  • Home
  • About us
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • GDPR Policy
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Wednesday, June 7, 2023
No Result
View All Result
स्पोर्ट्स जागरण
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं कैप्टन कूल एमएस धोनी

Neetish Kumar Mishra by Neetish Kumar Mishra
July 30, 2021
in Feature
0

‘कैप्टन कूल’ के नाम से प्रसिद्ध पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की गिनती दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई महत्पूर्ण ट्रॉफी जीती हैं।

इसमें टी20 विश्वकप (2007), एकदिवसीय विश्वकप (2011) और चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) शामिल है। वह तीनों तरह के आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले विश्व के इकलौते कप्तान हैं। इसके अलावा उन्होंने 3 आईपीएल और 2 चैंपियंस लीग ट्रॉफी भी चेन्नई सुपरकिंग्स को जीताये है।

माही का रांची जैसे छोटे शहर से निकल कर क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा सितारा बनने तक का सफर काफी उतार चढ़ाव से भरा रहा। धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ इंडिया के लिए डेब्यू किया था। मगर उनका डेब्यू उम्मीद अनुसार नहीं रहा और वह बिना खाता खोले ही रन आउट हो गए।

हालाकि, उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। अपने 15 साल के अंतरराष्ट्रीय कैरियर में धोनी ने भारत के लिए 500 से अधिक मैच खेले और 15000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए।

क्रिकेट ने एमएस धोनी को सब कुछ दिया जिसके वह हकदार थे, दौलत भी और सौहरत भी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद आज धोनी विश्व के सबसे तीन अमीर क्रिकेटरों में से एक है। इस आर्टिकल में हम आपको धोनी की कुल कमाई और नेट वर्थ के बारे में बताएंगे।

एमएस धोनी नेट वर्थ

2021 में एमएस धोनी की नेट वर्थ 826 करोड़ ($110 मिलियन डॉलर) हैं। उनकी आधी से ज्यादा कमाई विज्ञापनों से आती है। संन्यास लेने से पहले वह एक महीने के 45 लाख रुपए सिर्फ मैच से कमाते थे।

TVS Motor launches new corporate campaign with Amitabh Bachchan & M S Dhoni - Media Samosa

धोनी क्रिकेट के अलावा कई कंपनियों के लिए टीवी विज्ञापन भी करते हैं। जैसे कि गोडैडी, मास्टर कार्ड, इंजन ऑइल आदि। वह एक टीवी विज्ञापन के लिए 40-50 लाख रुपये लेता है। जो कई क्रिकेटर्स को मिलने वाली रकम से ज्यादा है।

आईपीएल से कमाई

MS Dhoni IPL income : The Million Dollar Man: MS Dhoni set to breach 150 crore salary mark; way ahead of Virat Kohli, Rohit Sharma | Cricket News

धोनी आईपीएल के पहले संस्करण से ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कप्तान के रूप में जुड़े हुए है। हालाकि, बीच के दो सालों में सीएसके के बैन होने के कारण उन्हें राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेलना पड़ा।

मगर सीएसके के वापस आते ही वो टीम से वापस जुड़ गए। धोनी अब तक आईपीएल से तकरीबन 150 करोड़ रुपए की कमाई कर चुके हैं। सीएसके उन्हें एक सीजन के लिए 15 करोड़ रुपए देती है।

कार और बाइक्स का कलेक्शन

एमएस धोनी गाड़ियों के कितने शौकीन है ये बात किसी से छुपी नहीं है। बकायदा उन्होंने अपने बाइक्स कलेक्शन के लिए एक अलग गराज भी बना रखा है। उनके पास ग्रैंड पोर्च 911 (2.5 करोड़), हमर एच (2 एक करोड़), फरारी 599 जीटीओ (1.39), लेंड रोवर (1 करोड़), टोयोटा लैंड क्रूजर (1 करोड़), रेंज रोवर कार (60 लाख), और मर्सिडीज जी वॉगन (30 लाख) सहित अन्य गाड़ियों का कलेक्शन है।

इसके अलावा धोनी के पास रॉयल इन फील्ड (3 लाख), सुजुकी हायाभुसा (15 लाख), इंट्रूडर (10 लाख), कावासाकी निंजा एचडीआर (30 लाख), यामा आर 1, यामा थेंडरेट बाइक, यामा आरीडी 350 और दुकाटी 1098 जैसी बाइक्स का कलेक्शन है।

एमएस धोनी का घर

MS Dhoni's 7-acre farmhouse in Ranchi is what dreams are made of! (+pics and videos) - NTD India

वर्तमान में धोनी अपने पिता पान सिंह धोनी, मां देवकी देवी, पत्नी साक्षी धोनी और अपनी बेटी जीवा धोनी के साथ रांची में रहते हैं। यहां उनका 7 एकड़ (34 हजार गज) में फैला हुआ आलीशान घर ‘कैलाशपति’ हैं, जहां वो साल 2017 में शिफ्ट हुए थे।

इससे पहले तक वो रांची के ही ‘हार्मु हाउसिंग’ के एक तीन मंजिला मकान में रहते थे। इसके अलावा धोनी ने एक घर मुंबई में भी खरीदा है, जिसका निर्माण कार्य जारी है।

फ्रेंचाइजी

क्रिकेट के अलावा एमएस धोनी फुटबॉल भी काफी पसंद करते है, यही कारण है कि उन्होंने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में चेन्नई एफसी नाम से एक टीम खरीद रखी है। वह प्रो कबड्डी लीग में धोनी रांची रेस के मालिक हैं। उनका झारखंड में माही रेजीडेंसी के नाम से होटल भी है।

Tags: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)भारतीय टीम (Indian Team)महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)
Previous Post

क्रुणाल पांड्या के बाद भारत के 2 और खिलाड़ी हुए पॉजिटिव, नहीं जा सकेंगे भारत वापस

Next Post

पिछले 5 सालों में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले Top 5 गेंदबाज़

Neetish Kumar Mishra

Neetish Kumar Mishra

Next Post

पिछले 5 सालों में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले Top 5 गेंदबाज़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Links

  • About us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • GDPR Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Sports Jagran Owned by : Vaibhav Digital Ventures

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • GDPR Policy
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2021 Sports Jagran Owned by : Vaibhav Digital Ventures