भारत बनाम श्रीलंका तीसरे टी20 मैच में बनें ये 8 शर्मनाक रिकॉर्ड
  • Home
  • About us
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • GDPR Policy
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Monday, August 15, 2022
No Result
View All Result
स्पोर्ट्स जागरण
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

भारत बनाम श्रीलंका तीसरे टी20 मैच में बनें ये 8 शर्मनाक रिकॉर्ड

Utkarsh by Utkarsh
July 29, 2021
in Feature
0

भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे तीसरे और आखिरी टी20 मैच में श्रीलंका ने भारत को हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंका ने सीरीज 2-1 से जीत ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन पहले ओवर में ही चमीरा का शिकार बने और वह अपना खाता भी नहीं खोल सके।

इसके बाद 23 के स्कोर पडीक्कल चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडबल्यू होकर रमेश मेंडिस के हाथों आउट हुए। उन्होंने 15 गेंदों पर 9 रन बनाए। अगले ओवर में हसरंगा ने पारी के 5वें ओवर की चौथी गेंद पर संजू सैमसन को शून्य पर चलता किया।

इसी ओवर की आखिरी गेंद पर अच्छे फॉर्म में लग रहे ऋतुराज गायकवाड़ भी टीम के 25 रन के स्कोर पर एलबीडबल्यू होकर चलते बने। उन्होंने 10 गेंदों पर 14 रन बनाए।

वनिन्दु हसरंगा श्रीलंका बनाम भारत

6वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार और नीतीश राणा की जोड़ी क्रीज पर थी। पॉवरप्ले में भारत ने 4 विकेट पर 29 रन बनाएं। इसके बाद 9वें ओवर में शनाका ने नीतीश राणा को खुद की गेंद पर कैच लेकर आउट किया।

भारत ने अपने 50 रन 14वें ओवर में पूरे किए। भुवनेश्वर कुमार 29 गेंदों पर 15 रन बनाकर 15वें ओवर की पांचवी गेंद पर हसरंगा का शिकार हुए। कुलदीप ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा नाबाद 23 रनों का योगदान दिया। राहुल चाहर ने 5 रन बनाए और चक्रवर्ती 0 पर आउट हए।

वनिन्दु हसरंगा ने 4 ओवरों में 9 रन देकर 4 विकेट, 4 ओवरों में शनाका ने 20 रन देकर 2 विकेट, चमीरा ने 16 रन देकर 1 और रमेश मेंडिस ने 13 रन देकर 1 विकेट चटकाए। अकीला धनंजय ने 4 ओवरों में सिर्फ 13 रन दिए।

जबाव में श्रीलंका ने आसानी से मैच जीत लिया। इस मैच के दौरान भारत ने कई बुरे रिकॉर्ड अपने नाम किये, वहीं श्रीलंका के हसरंगा ने अपने जन्मदिन पर एक रिकॉर्ड बनाया।

आइये एक नजर डालते हैं भारत बनाम श्रीलंका मैच के दौरान बने रिकार्ड्स पर :

1. भारत ने 10 ओवरों में 5 विकेट पर 39 रन बनाए जो आज तक के अंतरराष्ट्रीय टी20 इतिहास में भारत का 10 ओवरों के बाद सबसे कम स्कोर है।

2. भुवनेश्वर कुमार पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पॉवरप्ले में बल्लेबाजी करने आए

3. हसरंगा ने जन्मदिन पर 9 रन देकर 4 विकेट लिए जो रेगुलर क्रिकेट प्लेइंग देशों के खिलाड़ियों में जन्मदिन पर सबसे अच्छा प्रदर्शन है। जन्मदिन पर सर्वश्रेष्ठ T20I आंकड़े :
4/9 वनिन्दु हसरंगा बनाम भारत कोलंबो (29 जुलाई 2021)
4/21 इमरान ताहिर बनाम नेट चटगांव (27 मार्च 2014), 3/23 युवराज सिंह बनाम श्रीलंका मोहाली (12 दिसंबर 2009)

4. टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 20 ओवरों तक खेलने वाली, फुल मेंबर नेशन्स में, भारत का 81/8 स्कोर सबसे कम। पिछला निम्नतम: 93/8 ज़िम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका, हंबनटोटा, 2012

5. भारत के लिए सबसे कम T20I टोटल :
74 बनाम ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 2008,
79 बनाम न्यूजीलैंड नागपुर 2016,
81/8 बनाम श्रीलंका कोलंबो 2021*,
92 बनाम दक्षिण अफ्रीका कटक 2015

6. 20 ओवरों तक बल्लेबाजी करने वाली टीम का सबसे कम स्कोर (पूर्ण सदस्य टीमें):
79/7 WI बनाम ज़िम्बाब्वे पोर्ट ऑफ़ स्पेन 2010
81/8 भारत बनाम श्रीलंका कोलंबो आरपीएस 2021 *
85/9 बांग्लादेश बनाम पाक ढाका 2011
85/8 आयरलैंड बनाम WI किंग्स्टन 2014

7. एक T20I पारी में बिना बाउंड्री लगाए सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले भारतीय बल्लेबाज:
32 गेंद भुवनेश्वर कुमार बनाम श्रीलंका कोलंबो 2021*
30 गेंद इरफान पठान बनाम ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 2008
28 गेंद कुलदीप बनाम श्रीलंका कोलंबो 2021*
27 गेंद एमएस धोनी बनाम ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 2008

8. T20Is में भारत के लिए 5वें विकेट के पतन पर सबसे कम स्कोर :
32/5 vs ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 2008
36/5 vs श्रीलंका कोलंबो आरपीएस 2021*
37/5 vs ऑस्ट्रेलिया ब्रिजटाउन 2010
39/5 vs न्यूज़ीलैंड नागपुर 2016

9. कुलदीप यादव 23 रन बनाकर पहली बार टी20 में भारतीय टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे

अन्य आंकड़े :

1. संजू सैमसन बनाम स्पिन : पिछले साल से सात पारियां, 45 गेंद, 51 रन, 6 आउट (हसरंगा 3, स्वेपसन 2, धनंजय 1)

2. C टीम होने के बावजूद, भारत की इलेवन अभी भी श्रीलंका इलेवन की तुलना में टी20 प्रारूप में काफी अधिक अनुभवी थी। औसत टी20 अनुभव : 103, श्रीलंका इलेवन: 68 (इसमें टी20 की लीग भी शामिल हैं)

3. सैमसन बनाम हसरंगा, यह सीरीज, 3 मैच, 3 विकेट

Tags: भारत बनाम श्रीलंकावनिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga)
Previous Post

श्रीलंका : भारत के शुरुआती 6 बल्लेबाज आउट, 15 ओवरों में बने सिर्फ 55 रन

Next Post

5 बल्लेबाज जिन्होंने वनडे क्रिकेट में पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा रन बनाये हैं

Utkarsh

Utkarsh

Next Post

5 बल्लेबाज जिन्होंने वनडे क्रिकेट में पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा रन बनाये हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Links

  • About us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • GDPR Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Sports Jagran Owned by : Vaibhav Digital Ventures

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • GDPR Policy
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2021 Sports Jagran Owned by : Vaibhav Digital Ventures