क्या मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में बना सकती है जगह ? जानिए कैसे होगा यह संभव
  • Home
  • About us
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • GDPR Policy
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Sunday, May 29, 2022
No Result
View All Result
स्पोर्ट्स जागरण
Advertisement
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

क्या मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में बना सकती है जगह ? जानिए कैसे होगा यह संभव

Utkarsh by Utkarsh
October 5, 2021
in Feature
0

क्या मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में बना सकती है जगह : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के प्लेऑफ में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बाद दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने अपनी जगह बना ली है। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस इस समय अंकतालिका में सातवें स्थान पर है।

सबके मन में सवाल यह है कि क्या अभी भी वो प्लेऑफ में पहुंच सकती है ? चलिए आपको बताते है कि मुंबई प्लेऑफ में पहुंचेगा या नहीं।

मुंबई इंडियंस ने अभी तक आईपीएल 2021 में 12 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को पांच मैचों में जीत और सात मैचों में हार मिली है। मुंबई इंडियंस पिछले साल युनाइडेट अरब अमीरात (यूएई) में हुए आईपीएल में पांचवीं बार चैंपियन बनी थी।

लेकिन इस टीम के लिए ये वाला सीज़न उतना अच्छा अभी तक नहीं गया है। आईपीएल 2021 के पहले फेज में तो टीम ने ठीक प्रदर्शन करके दिखाया लेकिन दूसरे फेज में टीम का प्रदर्शन काफ़ी ख़राब रहा।

सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, पोलार्ड रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे है। जिसके कारण इसका असर टीम के प्रदर्शन पर साफ़ देखा जा सकता है।

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज़्यादा कप्तान रोहित शर्मा ने 11 मैचों में 124.90 के स्ट्राइक रेट के साथ 341 रन बनाये है। 

प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी MI

मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ पहुंचना बहुत ही मुश्किल है, टीम को अपने बचे हुए दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी और इसके अलावा बाकी टीमों का रिजल्ट देखना होगा।

MI चाहेगी राजस्थान रॉयल्स अपना केकेआर के ख़िलाफ़ होने वाले मैच में जीत हासिल कर ले। मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी परेशानी उनका खराब नेट रनरेट है। जोकि इस सीज़न में -0.453 का है।

मुंबई इंडियंस के अगले दो मैच 5 अक्टूबर को राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ और 8 अक्टूबर को सनराइज़र्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ है। आपको बता दे कि आईपीएल 2021 के पहले फेज में मुंबई हैदराबाद और राजस्थान दोनों को हरा चुकी हैं। 

दोनों मैच जीतकर भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस

मुंबई अगर दोनों मैच जीत भी ले और केकेआर राजस्थान रॉयल्स को मात दे दे , तो ऐसे में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगा। केकेआर और मुंबई के नेट रनरेट में इस समय .745 का अंतर है।

इसका मतलब यह है कि मुंबई इंडियंस को दोनों ही मैच बहुत बड़े अंतर से जीतकर दिखाने होंगे लेकिन इस समय जो टीम का प्रदर्शन है उसे देखकर ऐसा मुश्किल लग रहा है।

केकेआर अंकतालिका में 13 मैचों में 6 जीत और 12 अंको के साथ चौथे स्थान पर है और उसको अपना आखिरी मैच राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ खेलना है और अगर कोलकाता जीत जाती है तो वो प्लेऑफ में लगभग अपनी जगह बना लेगी।

मुंबई के खाते में अभी 10 प्वॉइंट्स हैं और अभी वह भी बस 14 प्वॉइंट्स तक ही पहुंच सकता है। पर मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी परेशानी उनका खराब नेट रनरेट है।

Previous Post

RR vs MI मैच 30, IPL 2021 : राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, प्लेइंग XI , Dream 11 टीम, दोनों टीमों की तुलना, जानें पिच रिपोर्ट, कब और कहां खेला जाएगा मैच

Next Post

पाकिस्तान के अब्दुल रज्जाक ने उगला जहर, कहा भारत औसत दर्जे की टीम, पाकिस्तान से खेलने की औकात नहीं

Utkarsh

Utkarsh

Next Post

पाकिस्तान के अब्दुल रज्जाक ने उगला जहर, कहा भारत औसत दर्जे की टीम, पाकिस्तान से खेलने की औकात नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Links

  • About us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • GDPR Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Sports Jagran Owned by : Vaibhav Digital Ventures

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • GDPR Policy
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2021 Sports Jagran Owned by : Vaibhav Digital Ventures